News Website

WTC फाइनल की रेस हुई मजेदार, भारत को सिर्फ यह टीम दे रही टक्कर, देखें सिनेरियो

दुबई: भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में जीत के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के और करीब पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया हार के बावजूद तालिका में 66.67% पॉइंट के साथ शीर्ष पर है जबकि भारत ने दिल्ली टेस्ट में मिली जीत से खुद के और तीसरे स्थान की टीम के बीच अंतर बढ़ा दिया है। उसका 64.06% हो गया है।

दिल्ली में दूसरे टेस्ट के नतीजे से फाइनल के लिए पहुंचने के लिए दौड़ में बनी टीमें चार से तीन हो गई हैं। साउथ अफ्रीका इस दौड़ से बाहर हो गया है। वह टॉप-2 में पहुंचने के लिए जरूरी प्रतिशत अंक की पहुंच से बाहर हो गया है। इससे चुनौती देने वाली एकमात्र टीम श्रीलंका है, जिसके 53.33 % अंक हैं। श्रीलंका को अगले महीने न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और अगर क्वॉलिफाई करने की उम्मीद रखनी है तो उसे दोनों मैच जीतने होंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप-5

टीम पीसीटी (%) पॉइंट
ऑस्ट्रेलिया 66.67 136
भारत 64.06 123
श्रीलंका 53.33 64
सा. अफ्रीका 48.72 76
इंग्लैंड 46.97 124

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!