Category: मनोरंजन

  • नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान

    नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान
    नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान

    उमरिया: जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों, नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 5 जून से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यह अभियान जन सहयोग से जिले के हर गांव में संचालित होगा।
    इस अभियान के तहत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:
    1. जल स्रोतों की सफाई और गाद निकालना: जल स्रोतों की नियमित सफाई और गाद निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    2. वृक्षारोपण: तालाबों की मेढ़ों पर वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
    3. अवरोध और अतिक्रमण हटाना: कैचमेंट एरिया में अवरोधों और अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए जाएंगे।
    4. भू अभिलेख में दर्ज: जिन जल संरचनाओं को अभी तक राजस्व भू अभिलेख में दर्ज नहीं किया गया है, उन्हें इस अभियान के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
    नगरीय क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही उनमें आने वाले गंदे पानी का उपचार किया जाएगा और फिर उसे तालाब में छोड़ा जाएगा।
    प्रत्येक जल संरचना के लिए पृथक से नोडल अधिकारी एवं विभागों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। कार्य की प्रगति को ट्रैक करने के लिए काम शुरू होने, काम के मध्य में तथा कार्य के पश्चात के फोटोग्राफ एवं वीडियो तैयार किए जाएंगे। ऐतिहासिक महत्व की जल संरचनाओं के महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
    जीवनदायिनी नदियों को पुनर्जीवित करने, उनके घाटों की सफाई और मरम्मत का कार्य भी इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। प्रतिदिन किए जाने वाले हर कार्य की दैनिक रिपोर्टिंग की जाएगी, जिसके लिए शहरी क्षेत्रों के लिए परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, जन अभियान परिषद, एनआरएलएम सहित अन्य संगठनों का सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और उनका सतत उपयोग सुनिश्चित करना है, जिससे जिले में जल की समस्या को दूर किया जा सके और जल स्रोतों का सतत विकास सुनिश्चित हो।

  • फिल्‍म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी

    फिल्‍म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी

    फिल्‍म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी
    -अन्‍याय के खिलाफ लड़ती नजर आएंगी रवीना
    मुंबई (ईएमएस)। बालीवुड फिल्‍म पटना शुक्ला में एक्‍ट्रेस रवीना टंडन अन्‍याय के खिलाफ एक छात्रा के लिए केस लड़ती नजर आएंगी। अभिनेता सलमान खान ने रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्‍म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी किया है।
    रवीना फिल्‍म में एक छात्रा का केस लड़ेंगी, जिसे भरोसा है कि उसने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया, मगर उसे उसके हिसाब से नंबर नहीं मिले। बता दें कि अरबाज खान प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और विवेक बुडाकोटी द्वारा निर्देशित, कोर्ट रूम ड्रामा 29 मार्च से डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर आएगी। एक्स पर सलमान खान ने एक मिनट और 54 सेकंड का वीडियो शेयर किया है जिसकी शुरूआत तन्वी के रूप में रवीना के मेहमानों को चाय और नाश्ता परोसने से शुरू होती है। वह कहती है कि हम सिर्फ हाउसवाइफ नहीं हैं, जिस पर एक आदमी जवाब देता है, तन्वी भाभी वकील भी हैं।तन्वी के पति का किरदार निभाने वाले मानव विज कहते हैं, ये एफिडेविट बहुत अच्छा बनाती हैं। वीडियो में एक छात्रा को दिखाया गया है, जो परीक्षा रोल नंबर घोटाले से संबंधित अपना केस लड़ने के लिए तन्वी के पास आती है।
    स्निपेट में जतिन गोस्वामी को एक राजनेता के रूप में दिखाया गया है जो तन्वी को रिंकी कुमारी (अनुष्का कौशिक) का मामला छोड़ने की धमकी दे रहा है तन्वी जवाब देती है कि क्या कर लेंगे आप, मरवा देंगे? जतिन कहते हैं कि हम आज कल के नेता हैं, अवैध काम वैध तरीके से करते हैं। इसमें आगे दिखाया गया है कि कैसे इस केस की वजह से तन्वी के पति की नौकरी चली जाती है। वीडियो तन्वी के यह कहने के साथ समाप्त होता है कि हम नहीं झुकेंगे। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि रोल-नंबर स्‍कैम है केस जिनका अगला, स्‍वागत करो रवीना का पटना शुक्ला में। रवीना ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अन्याय से दबी आवाज के लिए, न्याय का आगाज करने आ रही है तन्वी।
    यह फिल्म रोल नंबरों के शिक्षा घोटाले पर प्रकाश डालती है जो भारत में हजारों ईमानदार छात्रों के जीवन को प्रभावित करता है। यह दो महिलाओं की दिल छू लेने वाली कहानी है जो दबावों और मातृत्व की जिम्मेदारियों से निपटते हुए न्याय के लिए लड़ने के लिए आगे बढ़ती हैं। फिल्‍म में चंदन रॉय सान्याल और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं।

  • आयुष शर्मा की रुसलान का टीजर जारी

    आयुष शर्मा की रुसलान का टीजर जारी

    आयुष शर्मा की रुसलान का टीजर जारी
    मुंबई  एक बार फिर बालीवुड के दबंग सलमान खान के जीजा जी एक्टर आयुष शर्मा फुल ऑफ एक्शन मोड के साथ पर्दे पर एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का टीजर सामने आ गया है। करण ललित बुटानी के निर्देशन और राधामोहन के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जो इसी साल 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।रुसलान के टीजर में आयुष शर्मा गिटार के साथ एंट्री करते दिखाई दिए है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक शख्स को खुद को अपने टैलेंट के दम पर साबित करने की कहानी दिखाने वाली है। आयुष शर्मा का कैरेक्टर अपनी बंदूक और गिटार के साथ, किसी जंग की एक सिम्फनी बनाने वाला है। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर रुसलान का टीजर वीडियो शेयर किया है और आयुष शर्मा को उनकी फिल्म के लिए विश किया है। उन्होंने लिखा, ऑल द बेस्ट आयुष। पहले आयुष शर्मा ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर टीजर रिलीज की अनाउंसमेंट की थी। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, हारने का खौफ नहीं है, मेरी गन और गिटार के साथ, बस दुनिया जीतने का जोश है। तूफान की तरह नहीं… तूफ़ान ही हूं मैं। रुस्लान का टीजर 12 मार्च, 2024 को आ रहा है। रुसलान में आयुष शर्मा के साथ जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा और विद्या मालवडे अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। वहीं जहीर इकबाल का भी खास रोल होगा।

  • Untitled post 7857

    मैं अटल हूं में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई
    -14 मार्च को स्ट्रीम होगी यह फिल्म
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म मैं अटल हूं इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय को क्रिटिक्स ने सराहा था। अब करीब दो महीने बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। अगर सिनेमाघरों में फिल्म को देखने से चूक गए तो घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर कर तारीख की घोषणा की है। मैं अटल हूं के डिजिटल राइट्स जी5 के पास हैं। जी5 ने एक पोस्ट कर बताया कि 14 मार्च 2024 को इसे उनके प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कैप्शन में लिखा है, ‘शुरू करो तैयारी, आ रहे हैं अटल बिहारी। मैं अटल हूं का प्रीमियर 14 मार्च को केवल जी5 पर।’ फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक यात्रा को दिखाती है। वह न केवल एक प्रधानमंत्री के रूप में बल्कि एक कवि और राजनेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे।
    फिल्म में अपने रोल के लिए पंकज त्रिपाठी ने कहा था, यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि उनके जैसे राजनेता को स्क्रीन पर निभाने का मौका मिला। वह केवल एक नेता नहीं थे बल्कि उससे ज्यादा कहीं थे। वह एक बेहतरीन लेखकर और जाने-माने कवि थे। उनके किरदार को पर्दे पर मेरे जैसे एक्टर के लिए निभाना एक प्रीविलेज है।मुख्य भूमिका में पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, दया शंकर पांडे, राजा सेवक, एकता कौल और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। रवि जाधव ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसे रवि जाधव और ऋषि विरमानी ने मिलकर लिखा है। सिनेमाघरों में फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। अब जल्द ही दरअसल इसे ओटीटी पर देख पाएंगे।

     

  • अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बेसब्री से इंतजार

    श्रॉफ और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बेसब्री से इंतजार
    टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों का एक मजेदार वीडियो भी इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
    टाइगर श्रॉफ ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सामने आई इस वीडियो में दोनों स्टंटमैन एक साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अक्षय इस वीडियो में टाइगर कुछ हिसाब बराबर करने वाली बात करते नजर आ रहे हैं। इस दिलचस्प वीडियो पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और फैंस भी रिएक्शन कर रहे हैं।
    टाइगर ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इसमें वह अक्षय से पूछते हैं कि बड़े एक रेस हो जाए क्या वहा पूल के आखिर तक? अक्षय टाइगर के इस चैलेंज को क्यों एक्सेप्ट नहीं करते। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तो जाने ही अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टाइगर के साथ मिलकर पूल में छलांग लगा दीस जबकि टाइगर चीटिंग करते हुए जल्दी से आखिर में पहुंच जाते हैं और विनर घोषित कर देते हैं। टाइगर की इस हरकत को देख अक्षय कुमार काफी कनफ्यूज हो जाते हैं।
    इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, हिसाब बराबर बड़े अक्षय कुमार। अक्षय कहां पीछे हटने वाले थे उन्होंने करारा जवाब देते हुए लिखा, हिसाब बराबर नहीं छोटे, हिसाब यूंही चलता रहेगा। एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के साथ इस पर राहुल देव और दर्शन कुमार जैसे कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।
    बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दोनों स्टंटमैन की ये फिल्म ,अमिताभ बच्चन, गोविंदा और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है।

  • फिल्म व एआई पर चर्चा

    फिल्म व एआई पर चर्चा

    अ‎मिताभ के साथ राम गोपाल वर्मा ने की फिल्मों व एआई पर चर्चा
    मुंबई । महानायक अमिताभ बच्चन व ‎निर्माता रामगोपाल वर्मा ने ‎फिल्मों व एआई पर चर्चा की है। ये दोनों ही हाल ही में हैदराबाद में थे। इस दौरान उनकी आपस में मुलाकात हुई। बिग-बी ने खुलासा किया कि राम गोपाल वर्मा से उनकी फिल्म, कन्टेट और एआई पर विस्तृत बातचीत हुई। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा ‎कि हैदराबाद शहर में काम के आखिरी दिन, महान प्रतिभा और उनके विचारों और अभिव्यक्तियों से मुलाकात की, जो रहस्यमय और रहस्यपूर्ण हैं। अ‎मिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा ‎कि वह बिना रूके फिल्म के कंटेट पर बात करते रहे। इस बीच एआई पर भी बातचीत हुई कि हम कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा ‎कि इस तथ्य को कभी-भी संदेह और अंधविश्वास के आधार पर नहीं देखा गया, जैसा कि आज देखा जाता है। क्या असली है, क्या नकली है, हर घंटे बहस और चर्चा के लिए तैयार रहते हैं। साथ-साथ रहना, लगभग एक-दूसरे की तारीफ करना, लेकिन यह विश्वास कभी नहीं रहा कि यह सबसे सच्चा और सही है। उन्होंने कहा ‎कि क्या यह केवल अपनी सामग्री के अस्तित्व के लिए प्रस्तुत करता है। सिने आइकन अ‎मिताभ बच्चन और रामगोपाल वर्मा वर्षों से दोस्त हैं और उन्होंने सरकार फ्रेंचाइजी और राम गोपाल वर्मा की आग जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेता कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे, जिसमें कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी शा‎मिल हैं।

  • फिल्म दो पत्ती का टीजर हुआ जारी, काजोल बनी पु‎लिसकर्मी ‎

    फिल्म दो पत्ती का टीजर हुआ जारी, काजोल बनी पु‎लिसकर्मी ‎

    फिल्म दो पत्ती का टीजर हुआ जारी, काजोल बनी पु‎लिसकर्मी

    मुंबई । अपकमिंग फिल्म दो पत्ती का टीजर जारी हो गया है, इसमें काजोल पुलिसकर्मी की भूमिका में ‎दिख रही है, वहीं कृति सेनन एक अहम भू‎मिका के साथ नजर आने वाली है। फिल्म के टीजर में दोनों एक्‍ट्रेस का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। इस इमोशनल थ्रिलर फिल्म का टीजर गुरुवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में मेहबूब स्टूडियो में नेटफ्लिक्स के एक इवेंट में जारी किया गया। टीजर की शुरुआत में ऊपर से खूबसूरत मनाली का मंजर है। फिर काजोल को बाइक चलाते दिखाया गया है। वह इसमें एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रही है। पूरे टीजर में वॉइसओवर में वह जीवन में गलत और सही स्थितियों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाली एक्‍ट्रेस कृति सेनन को इसमें ग्लैमरस और ग्रे शेड्स में दिखाया गया है।
    हालां‎कि टीजर से यह पता लगाना मुश्‍‍किल है कि फिल्‍म की कहानी क्या है, लेकिन देखने से यह एकदम थ्रिलर मूवी लग रही है। फिल्म के कुछ डायलॉग भी टीजर में हैं। एक में काजोल कहती है, जब सच और सबूत आपस में भिड़ जाए तो क्‍या करना चहिए। जिस पर कृति सेनन को कहते हुए सुना जा सकता है, वही करना चहिए जो दिल कहे, पर सबसे बड़े घोखे में साला दिल ही रखता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर जारी होने वाली है।

  • ‘वेट्टाइयां’ फिल्म सेट पर से रजनीकांत की एक नई झलक सामने आई

    ‘वेट्टाइयां’ फिल्म सेट पर से रजनीकांत की एक नई झलक सामने आई

    अपनी अगली फिल्म में फिर पुलिस वर्दी में दिखाई देंगे  थलाइवा

    मुंबई  सुपरस्टार रजनीकांत को आखिरी बार बेटी ऐश्वर्या की ‘लाल सलाम में देखा गया था लेकिन ये फिल्म कुछ कमाल नहीं कर सकी। लोगों ने जैसी इससे उम्मीद की थी, उन्हें इतना इंप्रेसिव नहीं लगी। फिलहाल रजनीकांत अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। थलाइवा की आगामी फिल्म ‘वेट्टाइयां’ की शूटिंग कर रहे हैं। 27 फरवरी को, थलाइवर फिल्म की शूटिंग के अगले चरण के लिए हैदराबाद गए। इसी बीच ‘वेट्टाइयां’ फिल्म सेट पर से रजनीकांत की एक नई झलक सामने आई है जिसमें वे पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं।

    जी हां, फिर पुलिस की वर्दी में रजनीकांत पर्दे पर नजर आएंगे। अभिनेता का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे खाकी वर्दी पहने दिख रहे हैं. वीडियो में उनकी कार उनके फैंस से घिरी हुई है और जैसे ही रजनीकांत अपने चारपहिया वाहन से बाहर निकलते हैं, तब फैंस उनकी जयकार करने लगते है।  जानकारी के अनुसार, रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘वेट्टाइयां’ सच्ची कहानी पर आधारित एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि ज्ञानवेल की ‘वेट्टायन’ मार्च के अंत तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद वे ब्रेक लूगा और निर्देशक लोकेश कनगराज की ‘थलाइवर 171’ की ओर रुख करूंगा। ‘वेट्टाइयां में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा संगीत दिया जाएगा।

  • फिल्म शैतान में माधवन भयानक लुक में

    फिल्म शैतान में माधवन भयानक लुक में

    फिल्म शैतान में माधवन भयानक लुक में नजर आयेंगे
    फिल्म शैतान का ट्रेलर सामने आया। फिल्म का सुपरनेचुरल थ्रिलर का ट्रेलर देखकर ही जनता का मुंह खुला रह गया है। फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका प्रमुख भूमिका में है। अजय और ज्योतिका तो अपनी रेपुटेशन के हिसाब से फिल्म में बेहतरीन नजर आ ही रहे हैं, मगर फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे आर माधवन को देखकर तो जनता हैरान ही रह गई। तनु वेड्स मनु फिल्म के स्वीट-सुशील शर्मा जी के रोल से आज भी जनता को याद रहने वाले माधवन, शैतान में भयानक नजर आ रहे हैं। ट्रेलर से ही उनके काम की खूब तारीफ होने लगी है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर माधवन ने बताया कि उनकी पत्नी का ये ट्रेलर देखने के बाद क्या रिएक्शन था। माधवन ने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें अलग नजरों से देखना शुरू कर दिया।
    रिपोर्ट्स के अनुसार, माधवन ने ट्रेलर लॉन्च पर शैतान के लुक पर अपनी वाइफ का रिएक्शन बताया। उन्होंने हंसते हुए कहा, मुझे एकदम सही से याद है कि जब मैंने उन्हें ये ट्रेलर और पिक्चर दिखाई, वो मुझे पूरी तरह एक अलग नजर से देखने लगीं। आज उन्होंने कहा कि मैं उनसे थोड़ा दूर रहकर बात करूं, तो मुझे लगता है कि इस फिल्म ने काफी हद तक मेरी पर्सनल लाइफ पर असर डाला है। माधवन ने कहा कि उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि मेकर्स शैतान की कहानी में हॉरर एलिमेंट्स को इस लेवल पर ले जाएंगे।
    उन्होंने बताया, जब मैंने फिल्म करने का फैसला किया था, मैंने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी कि हम किस लेवल पर जाने वाले हैं, ना मैंने ये सोचा था कि हम जनता को किस लेवल तक डराने वाले हैं। माधवन ने आगे बताया, मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैं इस लेवल तक खुद को पुश कर सकता हूं। ना ही मुझे ये उम्मीद थी कि मैं कभी कुछ ऐसा करूंगा जिसकी वजह से लोग रियल लाइफ में भी मेरे करीब आने से डरेंगे। अजय ने इस साल की शुरुआत में शैतान अनाउंस की थी। फिल्म में लीड रोल करने के साथ-साथ वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। 1997 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली ज्योतिका 25 साल बाद हिंदी फिल्म में काम करने जा रही हैं।

     

  • रणवीर सिंह बनेंगे ‎पिता, दीपिका  प्रेग्नेंट  | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही माता-‎पिता बनने वाले हैं।

    रणवीर सिंह बनेंगे ‎पिता, दीपिका प्रेग्नेंट | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही माता-‎पिता बनने वाले हैं।

    रणवीर सिंह बनेंगे ‎पिता, दीपिका ने खुद दी प्रेग्नेंट होने की दी खबर
    मुंबई | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही माता-‎पिता बनने वाले हैं। उनके घर में जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस खुशखबरी को अभिनेत्री ने खुद ही पोस्ट के जरिए शेयर किया है। इसे देखते ही दीपिका को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। जानकारी के मुता‎बिक गुरुवार को दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर जारी की। उन्होंने एक फीचर इमेज शेयर करते हुए कहा कि उनका बेबी सितंबर 2024 में आ रहा है। बॉलीवुड स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत के लिए उत्साह से भरे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का सेकंड ट्रिमिस्टर फेज चल रहा है और उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है। इससे पहले कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और अब खुद ही अभिनेत्री ने इस गुड न्यूज को बता दिया है। दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर तबसे लगातार खबरें आ रही थीं जब उनका 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में रेड कार्पेट पर साड़ी पहने बेबी बंप दिख रहा था।
    बता दें ‎कि इससे पहले भी दीपिका ने वोग से बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ बातें बयां की थी। तब उन्होंने बताया है कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे। एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दे दी थी और अब उन्होंने सोशल पेज पर अनाउंसमेंट किया है। बता दें ‎कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी। नवंबर 2018 में शादी करने से पहले उन्होंने पांच साल तक डेट किया था और अब वे पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।