Category: राजधानी

  • नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान

    नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान
    नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान

    उमरिया: जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों, नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 5 जून से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यह अभियान जन सहयोग से जिले के हर गांव में संचालित होगा।
    इस अभियान के तहत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:
    1. जल स्रोतों की सफाई और गाद निकालना: जल स्रोतों की नियमित सफाई और गाद निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    2. वृक्षारोपण: तालाबों की मेढ़ों पर वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
    3. अवरोध और अतिक्रमण हटाना: कैचमेंट एरिया में अवरोधों और अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए जाएंगे।
    4. भू अभिलेख में दर्ज: जिन जल संरचनाओं को अभी तक राजस्व भू अभिलेख में दर्ज नहीं किया गया है, उन्हें इस अभियान के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
    नगरीय क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही उनमें आने वाले गंदे पानी का उपचार किया जाएगा और फिर उसे तालाब में छोड़ा जाएगा।
    प्रत्येक जल संरचना के लिए पृथक से नोडल अधिकारी एवं विभागों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। कार्य की प्रगति को ट्रैक करने के लिए काम शुरू होने, काम के मध्य में तथा कार्य के पश्चात के फोटोग्राफ एवं वीडियो तैयार किए जाएंगे। ऐतिहासिक महत्व की जल संरचनाओं के महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
    जीवनदायिनी नदियों को पुनर्जीवित करने, उनके घाटों की सफाई और मरम्मत का कार्य भी इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। प्रतिदिन किए जाने वाले हर कार्य की दैनिक रिपोर्टिंग की जाएगी, जिसके लिए शहरी क्षेत्रों के लिए परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, जन अभियान परिषद, एनआरएलएम सहित अन्य संगठनों का सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और उनका सतत उपयोग सुनिश्चित करना है, जिससे जिले में जल की समस्या को दूर किया जा सके और जल स्रोतों का सतत विकास सुनिश्चित हो।

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत: 10.6 करोड़ मतदाता आज तय करेंगे 904 उम्मीदवारों का भविष्य

    एक भारत श्रेष्ठ भारत: लोकतंत्र का महापर्व

    आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। 10.6 करोड़ मतदाता, 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान करेंगे, जिससे 57 सीटों पर किसका कब्जा होगा यह तय होगा। अठारहवीं लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदाता अपने वोट से देश की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का समर्थन करेंगे।

    लोकतंत्र का पर्व:

    भारत जैसे विशाल और विविधता भरे देश में चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं है, यह एक महापर्व है जिसमें हर नागरिक अपनी भूमिका निभाता है। यह पर्व हमें यह याद दिलाता है कि हमारी सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हमारे वोट से ही एक स्थिर और मजबूत सरकार बनती है जो देश की भलाई और विकास के लिए कार्य करती है।

    महत्वपूर्ण भूमिका:

    आप सभी मतदाता इस चुनाव पर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक मजबूत, स्थिर सरकार के निर्माण में योगदान दें। आज के मतदान से सभी सातों चरण के चुनाव संपन्न हो जाएंगे और 543 सीटों में से 542 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। एक सीट सूरत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।

    चुनाव परिणाम:

    लोकतंत्र का महापर्व
    लोकतंत्र का महापर्व

    विकास की दिशा:

    2014 और 2019 में आपके विवेकपूर्ण और ज्ञानपूर्ण मत के परिणामस्वरूप भारत ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था से पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया। मोदी एनडीए सरकार का लक्ष्य तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

    आह्वान:

    आज हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने मताधिकार का उपयोग करके सही सरकार का चुनाव करें, जो देश को प्रगति और विकास की दिशा में आगे ले जा सके। मतदान कीजिए और एक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए।

    इस प्रकार, एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में हमारा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। आइए, हम सभी मिलकर इस लोकतांत्रिक महापर्व में सहभागी बनें और अपने देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।

  • हिंदी पत्रकारिता महोत्सव का 16वां संस्करण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोगो विमोचन

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव
    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    इंदौर। हिंदी पत्रकारिता के सप्तऋषि मंडल मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, शरद जोशी, माणिकचंद बाजपेयी, अभय छजलानी एवं डॉ. वेदप्रताप वैदिक की याद में आयोजित 16वें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। महोत्सव 21, 22 एवं 23 जून को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शब्दों के इस अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, बीजेपी नेता घनश्याम काकाणी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

    इस मौके पर आयोजक स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह एवं प्रेस क्लब का साहित्य भेंट किया।

    इस महोत्सव का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्पादकों की स्मृति को सम्मानित करना और नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रेरित करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सत्रों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

    मुख्य कार्यक्रम:

    • 21 जून: उद्घाटन समारोह और परिचर्चा सत्र
    • 22 जून: कार्यशालाएं और संगोष्ठियां
    • 23 जून: समापन समारोह और सम्मान समारोह

    इस महोत्सव के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में पत्रकारिता की भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।

    महोत्सव के आयोजकों ने सभी पत्रकारों, छात्रों और पत्रकारिता में रुचि रखने वालों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि वे इस क्षेत्र में नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त कर सकें।

  • खाद्य विभाग ने सील किया गोदाम, हादसे की जांच जारी

    खाद्य विभाग ने सील किया गोदाम, हादसे की जांच जारी

    भोपाल । बीते दिनों अरविंद विहार बागमुगालिया पुरानी बस्ती के नर्मदा टेंट हाउस के गोदाम में लगभग 25 सिलेंडर फटे थे। इस दुर्घटना की जांच जिला खाद्य विभाग द्वारा जा रही है। हालांकि विभाग ने गोदाम को सील कर दिया है। अब गैस एजेंसी की जानकारी विभाग द्वारा जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार नर्मदा कैटरर्स और गैस एजेंसी गोदाम में भीषण आग लगने के बाद जिला प्रशासन के खाद्य विभाग और राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण किया था। जहां से लगभग 61 खाली व्यवसायिक सिलेंडर जब्त किए गए थे। टेंट संचालक द्वारा शिवा भारत गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया जाना पता चला है। इसके अलावा मौके पर ही 20 से 25 सिलेंडर पड़े हुए हैं, जिनमें आग लगने के बाद ब्लास्ट हुआ था। बताया जा रहा है कि संचालक के पास गैस सिलेंडर के लिए कई डायरियां मौजूद थीं। इन्हीं से वह सिलेंडर लेता था। विभाग द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि टेंट संचालक को इतनी बड़ी संख्या में डायरियां कैसे उपलब्ध कराई गई हैं। विभाग द्वारा एजेंसी की भूमिका के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि गोदाम में गैस रीफिलिंग के बारे में रहवासियों ने शिकायत भी की थी। इसका भी पता विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। जिला खाद्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने गोदाम सहित अन्य जगह से लगभग 247 खाली-भरे व्यवसायिक सिलेंडर जब्त किए थे। अमले ने घटनास्थल से 61 व्यवसायिक सिलेंडर, मंदिर के पास में बागमुगालिया नर्मदा कैटरर्स से दो भरे एवं 11 आंशिक भरे और 91 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए थे। कैटरर्स के किचन के सामने स्थित गोदाम से 82 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे। इस बारे में जिला खाद्य अधिकारी मीना मालाकार का कहना है कि टेंट गोदाम में लगी आग के मामले की जांच जारी है। जहां से 61 खाली सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जबकि कुछ सिलेंडरों में मौके पर ब्लास्ट हुआ था। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

  • भोपाल हाट में जारी रीजनल सरस मेला

    भोपाल हाट में जारी रीजनल सरस मेला

    भोपाल (ईएमएस)। राजधानी में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है। इनमें से एक है भोपाल हाट में चल रहा रीजनल सरस मेला। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रीजनल सरस मेला का आयोजन भोपाल हाट परिसर में किया जा रहा है। मेले में ग्राहकों की जबर्दस्त भीड उमड रही है। इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वसहायता समूह अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपस्थित हैं। समय दोपहर एक बजे से है। इसके अलावा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील समुदाय की चित्रकार रेसु गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 47वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।शहीद भवन में रिफ्लेक्शन नाट्य महोत्सव के तहत मंगलवार को आज दूसरे दिन गोपाल दुबे द्वारा निर्देशित नाटक मुसाफिर का मंचन किया जाएगा। प्रस्तुति शाम साढ़े छह बजे आरंभ होगी और प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत मणिपुर की थंगाल जनजाति के कृषि उपकरण मकी कफा – एक पारंपरिक कुदाल को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

  • मधु श्रीवास्तव की विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

    मधु श्रीवास्तव की विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

    भाजपा के पूर्व बाहुबली विधायक मधु श्रीवास्तव की विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी
    वडोदरा (ईएमएस)| गत विधानसभा चुनाव में वडोदरा की वाघोडिया सीट से टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोंकने वाले भाजपा के पूर्व बाहुबली विधायक मधु श्रीवास्तव को हार सामना करना पड़ा था| अब मधु श्रीवास्तव वाघोडिया विधानसभा सीट से उपचुनाव और वडोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं| बता दें कि गत विधानसभा चुनाव में भाजपा वाघोडिया सीट पर चुनाव हार गई थी और वहां से निर्दलीय उम्मीदवार धरेन्द्रसिंह वाघेला की जीत हुई थी| कुछ दिन पहले धर्मेन्द्रसिंह वाघेला विधासनभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं| जिससे लोकसभा चुनाव के साथ ही वाघोडिया समेत गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है| वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने मौजूदा सांसद रंजन भट्ट को रिपीट किया है| अब खबर है कि मधु श्रीवास्तव वाघोडिया विधानसभा और वडोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं| हांलाकि उनका कहना है कि भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कितने उम्मीदवार मैदान में उतरते और क्या समीकरण बनते हैं, उसके आधार पर चुनाव जंग में उतरूंगा| भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले उम्मीदवार का समर्थन करूंगा और अगर चुनाव लड़ने की जरूरत हुई तो मैदान में भी उतरूंगा| उन्होंने कहा कि जीतने के लिए चुनाव लड़ूंगा, अब तक जहां कदम रखें वहां जीत हासिल की है| मैंने भाजपा के लिए पूरी जिंदगी खपा दिया| पैसा खर्च किया और एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं किया| भाजपा को पालिका से लेकर जिला पंचायत और संसद तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी| उन्होंने आरोप लगाया कि वडोदरा के स्थानीय भाजपा नेताओं ने मेरे साथ बेईमानी की थी| कांग्रेस से चुनाव लड़ना संभव नहीं है और जो उम्मीदवार होगा उसका समर्थन करूंगा| अगर उम्मीदवार नहीं होगा मैं खुद चुनाव लड़ूंगा| मधु श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा सांसद रंजन भट्ट अपने तरीके से चलती आई हैं और मैं उनकी खिलाफत करता रहूंगा| रंजन भट्ट के कार्यकाल में कहां कितनी गड़बड़ हुई उसका समय आने पर खुलासा करूंगा| उन्होंने कहा कि मैं बतौर निर्दलीय निर्वाचित हुआ था और भाजपा मुझे लेने आई थी| जब तक जीवित हूं तब तक भाजपा में ही रहूंगा और भाजपा ना कहेगी तभी उसे छोड़ूंगा यह तय रखा था| भाजपा ने गत चुनाव में मुझे टिकट नहीं दिया इसलिए उसे छोड दिया| मधु श्रीवास्तव ने कहा कि वडोदरा समेत गुजरात का विकास हुआ है, लेकिन वह किसी एक व्यक्ति नहीं किया| यह कहना गलत नहीं होगा कि विकास में भ्रष्टाचार भी हुआ है| उन्होंने कहा कि वडोदरा लोकसभा और वाघोडिया विधानसभा सीट से भाजपा के खिलाफ कौन चुनाव लड़ रहा है, यह देखूंगा और उसे समर्थन करूंगा| अगर भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार नहीं होगा तो मैं खुद लोकसभा और विधानसभा दोनों सीट से चुनाव लड़ूंगा|

  • आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

    आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

    आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार बदमाश गिरफ्तार
    भोपाल(ईएमएस)। क्राइम ब्रांच और निशातपुरा थाना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना क्राइम ब्रांच टीआई अशोक मरावी ने बताया कि शहर में आरोपियों की तलाश में जुटी टीम को सूचना मिली की थाना क्राइम ब्रांच के आर्म्स एक्ट और थाना निशातपुरा में दर्ज अन्य अपराधिक मामले में फरार आरोपी अमन पठान पिता नसीम खान (25) निवासी विश्वकर्मा नगर पानी की टंकी के पास निशातपुरा में हरी मजार के पास खड़ा होकर किसी का इन्तजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। टीम को देख बदमाश ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान फरार बदमाश अमन उर्फ अमान खान के रुप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

     

  • शिमला सीट पर जीत दर्ज करने कांग्रेस को रचना होगा चक्रव्यूह

    शिमला सीट पर जीत दर्ज करने कांग्रेस को रचना होगा चक्रव्यूह

    शिमला । कभी कांग्रेस का अभेद्य किला रहे हिमाचल की शिमला संसदीय सीट पर पिछली तीन बार से भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को अपना दुर्ग फिर से लेना है, तब कांग्रेस को चक्रव्यूह रचना होगा। यह संसदीय सीट हमेशा सत्ता का केंद्र रही है। कांग्रेस के कृष्ण दत्त (केडी) सुल्तानपुरी यहां से लगातार छह बार सांसद रहे हैं। सुल्तानपुरी प्रदेश के पहले सांसद हैं जिनके नाम यह रिकॉर्ड है। भाजपा कांगड़ा की तरह यहां से भी जीत का चौका लगाना चाहेगी तब प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस को केडी की विरासत वापस लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। उधर, भाजपा ने शिमला से सांसद सुरेश कश्यप को टिकट देकर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले ली है।
    शिमला संसदीय सीट का ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ी है। 1977 में पहली बार भारतीय लोक दल के बालक राम यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद 1980 से 1998 तक कांग्रेस के कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने लगातार छह बार जीत दर्ज की। उनके सामने कोई भी धुरंधर टिक नहीं सका। इसके बाद धनी राम शांडिल ने 1999 में हिमाचल विकास कांग्रेस से चुनाव लड़कर कांग्रेस के किले में सेंधमारी की। 2004 में हुए चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फिर जीत दर्ज की। 2009 से अब तक हुए तीन चुनावों में दो बार वीरेंद्र कश्यप और एक बार सुरेश कश्यप ने सीट जीती और भाजपा की हैट्रिक लगाई। पिछले तीन चुनावों से भाजपा की जीत का अंतर हर बार बढ़ा है। 2014 में भाजपा करीब 84 हजार मतों से जीती। 2019 में यह अंतर 3 लाख 27 हजार हो गया। भाजपा को इस बार भी मोदी फैक्टर की आस है। कांग्रेस के पास शिमला को सरकार में प्रतिनिधित्व देने में विशेष तरजीह देने का तर्क है। शिमला संसदीय क्षेत्र में अर्की, नालागढ़, दून, सोलन, कसौली, पच्छाद, नाहन, श्रीरेणुकाजी, पांवटा साहिब, शिलाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, जुब्बल-कोटखाई और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
    टिकटों के लिए कांग्रेस में मंथन जारी है। अमित नंदा, दयाल प्यारी, कौशल मुंगटा, सोहन लाल सहित कई नाम चर्चा में हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र में कुल जनसंख्या का 26.51 फीसदी भाग अनुसूचित जाति से संबंधित है। सिरमौर जिले के बड़े इलाके में अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। सोलन में 28.35 फीसदी अनुसूचित जाति, जबकि 4.42 फीसदी लोग अनुसूचित जनजाति के हैं। सिरमौर में 30.34 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग हैं। यहां पहले केवल 2.13 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जनजाति की थी।

  • Untitled post 7864

    (नई दिल्ली) चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मिला डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया
    नई दिल्ली (ईएमएस)। चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मिला डेटा गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट में 763 पेजों की दो लिस्ट डाली गई है. एक लिस्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों की डिटेल है. दूसरी लिस्ट में राजनीतिक पार्टियों को मिले बॉन्ड का ब्यौरा है. चुनाव आयोग की वेबसाइट में अपलोड की गई सारी जानकारी 3 मूल्यवर्ग के बॉन्ड की खरीद से जुड़ा हुआ है. इलेक्टोरल बॉन्ड 1 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 1 करोड़ रुपये के खरीदे गए हैं. हालांकि, दी गई जानकारी में ये पता लगाने का कोई तरीका नहीं है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को डोनेशन दिया है. वैसे पूर्व में जारी आंकड़ों में बताया गया है कि भाजपा को सबसे ज्यादा करीब 6 हजार करोड़ का चंदा मिला है।
    सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान बेंच ने 15 फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पर रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार शाम तक इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा सौंपने को कहा था. एसबीआई ने मंगलवार शाम 5.30 बजे चुनाव आयोग को डेटा सौंप दिया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसे सार्वजनिक किया. 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने बैंक को फटकार लगाई थी और 12 मार्च शाम तक यह डिटेल देने का निर्देश दिया था.
    इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों में टोरेंट पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स, वेदांता लिमिटेड भी शामिल हैं. ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मेघा इंजीनियरिंग, पीरामल एंटरप्राइजेज ने भी राजनीतिक दलों को चंदा दिया है.

  • मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने की घोषणा की

    मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने की घोषणा की

    सीएए : इन लोगों को मिलेगी भारतीय नागरिकता, ये दस्तावेज हैं जरुरी
    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा कदम उठाकर मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने की घोषणा की। यह विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आया है। सीएए लागू होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा जिसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि सीएए-2019 के तहत नागरिकता का आवेदन करने वालों के लिए सरकार पोर्टल के अलावा मोबाइल एप सीएए-2019’ भी शुरू करेगी। इतना हीं नहीं मोदी सरकार ने आवेदन करने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी उसकी भी लिस्ट जारी की है।
    आवदेन के लिए ये अहम दस्तावेंज जरुरी –
    – अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट की कॉपी।
    – भारत में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) या विदेशी पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या रेजिडेंशियल परमिट, अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
    – अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान में स्कूल या कॉलेज या बोर्ड या विश्वविद्यालय प्राधिकारियों द्वारा जारी स्कूल सर्टिफिकेट या एजुकेशनल सर्टिफिकेट।
    – अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान सरकार या इन देशों में किसी अन्य सरकारी प्राधिकरण या सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी किसी भी प्रकार का पहचान दस्तावेज।
    – अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान के सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी कोई भी लाइसेंस या सर्टिफिकेट।
    – अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में भूमि या किरायेदारी रिकॉर्ड।
    – कोई भी दस्तावेज जो दर्शाता है कि आवेदक के माता-पिता या दादा-दादी या परदादा में से कोई एक तीन देशों, यानी अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में से किसी एक का नागरिक है या रहा है।
    – अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान में किसी सरकारी प्राधिकरण या सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किया गया कोई अन्य दस्तावेज जो यह स्थापित करेगा कि आवेदक अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान से है।

    इन्हें मिलेगी भारत की नागरिकता?
    मोदी सरकार ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम,2019 लागू करने की घोषणा की है। इसमें बगैर किसी डॉक्यूमेंट्स के तीन मुस्लिम बहुल देशों, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों को नागरिकता मिलेगी। नागरिकता देने का अधिकार केंद्र के हाथ में होगा। यह नागरिकता 31 दिसंबर,2014 तक इन देशों से भारत आए गैर-मुस्लिम विस्थापितों को दी जाएगी।