(इन्दौर) स्लोवेनिया की डालीला बनी चैंपियन ; भारत की श्रीवल्ली को दूसरा खिताब जीतने से रोका –
स्लोवेनिया की डालीला जुकुपोविक ने भारत की श्रीवल्ली रश्मीका को भारतीय टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्यप्रदेश टेनिस संघ व इंदौर टेनिस क्लब द्वारा प्रायोजित आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर डब्ल्यू-35 डॉलर 25000 इनामी राशि महिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सीधे सेटों में पराजित कर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। डालीला गत माह इन्दौर में ही हुए डब्ल्यू-50 टेनिस टूर्नामेंट में डालीला उपविजेता रही थी।
इन्दौर टेनिस क्लब में खेली गई इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा का फाइनल भारत की गैरवरीयता प्राप्त श्रीवल्ली रश्मीका और स्लोवेनिया की डालीला जुकुपोविक के मध्य हुआ। अपने दमदार खेल की बदौलत कई उलटफेर करते हुए श्रीवल्ली ने फाइनल में स्थान बनाया था और युगल खिताब के बाद एकल में भी जीत की उम्मीद उनसे लगाई जा रही थी, लेकिन 32 वर्षिय डालीला ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए श्रीवल्ली को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित कर आईटीएफ वल्र्ड टेनिस टूर डब्ल्यू-35 का खिताब अपने नाम किया। पहले गेम से ही डालीला ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे और श्रीवल्ली पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उम्दा ग्राउंड स्ट्रोक और पूरे कोर्ट पर श्रीवल्ली को दौड़ाते हुए डालीला ने 33 मिनट में ही पहला सेट अपने नाम कर लिया। पहले सेट में डालीली ने श्रीवल्ली की दो सर्विस ब्रेक कर पाइंट अर्जित किए। दूसरे सेट के चौथे गेम में डालीला ने श्रीवल्ली की सर्विस ब्रेक कर 3-1 की बढ़त बना ली और छठे गेम तक बढ़त 5-1 कर ली थी, लेकिन फिर श्रीवल्ली ने वापसी की कोशिश की और डालीला की सर्विस ब्रेक करते हुए स्कोर 2-5 किया, लेकिन डालीला ने आठवें गेम में उम्दा खेल दिखाते हुए श्रीवल्ली की सर्विस तोड़ते हुए सेट और मैच अपने नाम कर लिया। कुल 1 घंटा 7 मिनट तक चले इस मुकाबले में डालीला के आगे 22 वर्षिय यह भारतीय युवा खिलाड़ी संघर्ष करती नजर आई। हालांकि उन्होंने फाइनल तक का सफर काफी शानदार अंदाज में तय किया और कई वरीयता प्राप्त और अपने से ऊंची रैंकिंग वाली खिलाडियों को पराजित किया। विजेता खिलाड़ी डालीला जुकुपोविक को 3935 डॉलर (लगभग तीन लाख 30 हजार रु.) की राशि के साथ 35 आईटीएफ अंक भी हासिल हुए। वहीं उपविजेता श्रीवल्ली को 2107 डॉलर (लगभग एक लाख चैहत्तर हजार रु.) की राशि के साथ 23 आईटीएफ अंक हासिल हुए।
टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण दीपक सिंह, कमिश्नर इन्दौर संभाग के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता अनुराग, आईजी ग्रामीण ने की। इस अवसर पर भारतीय टेनिस महासंघ के सचिव अनिल धूपर, आईटीसी ट्रस्टी बी.एस. छाबड़ा, हेमंत पटवा, टूर्नामेंट डायरेक्टर अर्जुन धूपर उपस्थित थे। संचालन साजिद लोदी ने किया।
Category: खेल
-

स्लोवेनिया की डालीला बनी चैंपियन ; भारत की श्रीवल्ली को दूसरा खिताब जीतने से रोका
-

अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ब्रजेश बागोरा रेफरी नियुक्त –
(इन्दौर) अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ब्रजेश बागोरा रेफरी नियुक्त –
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ब्रजेश बागोरा को 21 से 24 मार्च तक महाराष्ट्र के अहिल्या नगर (पूर्व अहमद नगर) में आयोजित 70वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेले जाने वाले कबड्डी मुकाबलों के लिए रेफरी/अम्पायर नियुक्त किया है। बागोरा पिछले कई वर्षों से कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रेफरी/अम्पायर नियुक्त किए जाते रहे हैं। उन्हें फेडरेशन ने 20 मार्च तक अहिल्या नगर पहुंचने के लिए कहा है। फेडरेशन के सहायक सचिव देवराज चतुर्वेदी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र बागोरा को प्राप्त हो गया है। शहर के अनेक खेल संगठनों ने बागोरा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। -

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्लयूपीए खिताब जीता
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्लयूपीए खिताब जीता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीए) खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर ये खिताब अपने नाम किया। कैपिटल्स की टीम दूसरी बार खिताब नहीं जीत पायी है। वहीं पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। आरसीबी की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसने धीमी शुरूआत के बाद भी मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.3 ओवर में ही 113 रनों पर आउट हो गयी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 19.3 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की। आरसीबी की ओर से ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। मंधाना ने 39 गेंद में 31 रन बनाये जबकि सोफी डिवाइन ने से 32 रन बनाये। एलिसे पैरी 35 रन बनाकर आउट नहीं हुईं।
आरसीबी ने इस प्रकार महिला (डब्ल्यूपीएल) में पहली बार खिताब जीता है। इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 44 रन और कप्तान मेग लैनिंग के 23 रन की सहायता से टीम ने 43 गेंद में बिना विकेट खोये 64 रन बनाये। इसके बाद टीम ने तेजी से विकेट खो दिये। स्पिनर सोफी मोलिनू ने तीन विकेट लिए।
आरसीबी की श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में ही 12 रन देकर चार विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाज लैनिंग और शेफाली ने अच्छी शुरूआत की पर इनके आउट होने के बाद टीम ढ़ह गयी। -

टी20 विश्व कप में कोहली को जगह नहीं मिलेगी…ऐसी अफवाहें
रोहित और पूर्व क्रिकेटर विराट के सतर्थन में
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारत के सबसे इंपोर्टेंट खिलाड़ी में से एक हैं। भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचाने में कोहली का बहुत बड़ा हाथ था। लेकिन कुछ दिन पहले विराट को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने यह आई थी कि कोहली को टी20 विश्व कप 2024 में जगह नहीं मिलेगी। रोहित शर्मा ने कहा है कि हमें विराट कोहली किसी भी कीमत पर चाहिए।
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा, जय शाह… वह चयनकर्ता नहीं हैं। उन्हें अजीत अगरकर को जिम्मेदारी क्यों देनी चाहिए कि वे अन्य चयनकर्ताओं से बात करें और उन्हें समझाएं कि विराट कोहली को टी20 टीम में जगह नहीं मिल रही है। सूत्रों की मानें तब अगरकर ने खुद को और न ही दूसरे चयनकर्ताओं को मना पाए हैं। शाह ने रोहित शर्मा से भी पूछा लेकिन रोहित ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर कोहली चाहिए। कोहली टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले और इसकी आधिकारिक घोषणा टीम चयन से पहले की जाएगी।
पूर्व क्रिकेटर एस श्रीकांत ने कहा, कोई सवाल ही नहीं उठता कि आप विराट कोहली के बिना टी20 विश्व कप में हिस्सा लें। वह खिलाड़ी थे जो भारत को 2022 के टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में लेकर गए थे। वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट थे। ऐसा कौन कह रहा है? ऐसे अफवाह फैलाने वालों को कोई काम नहीं है। अगर भारत को टी20 विश्व कप जीतना है,तब विराट कोहली के बिना ये काम आसान नहीं होगा।
आशीष दुबे / 18 मार्च 2024 -

शादाब ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी छिनने की
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद शाहीन अफरीदी को टी-20 कप्तानी से बर्खास्त करने की खबरों पर निराशा जाहिर की है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी समय से भूचाल मचा हुआ है। चाहे बोर्ड हो या टीम, हर जगह बदलाव का दौर जारी है। बाबर आजम के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी को मिली। इस तेज गेंदबाज की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद शाहीन सवालों के घेरे में आ गए। न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान की शर्मनार टी20 सीरीज हार के बाद, कप्तानी से जुड़ी खबरें आनी शुरू हो गई, जिससे शाहीन की नेतृत्व भूमिका पर खतरा मंडरा रहा है।
हालांकि, इन अटकलों के बीच ऑलराउंडर शादाब ने शाहीन का समर्थन किया है। शादाब खान ने कप्तानी में अचानक बदलाव की बातों का विरोध किया। शादाब ने टीम के दृष्टिकोण में स्थिरता और निरंतरता की आवश्यकता का हवाल देते हुए, शाहीन को थोड़ा और समय देने की बात कही। शादाब ने कहा, हमने शाहीन को एक श्रृंखला दी है, और हम उसकी कप्तानी बदलने पर विचार कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि लंबी अवधि में किसी को उसकी प्रक्रिया के अनुसार सही ढंग से कप्तानी करने का मौका मिलाना चाहिए।
जब भी आप किसी को लाते हैं, चीजें तुरंत नहीं बदल सकतीं। इसमें समय लगता है। हम चाहते हैं कि कई चीजें तुरंत बदल जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस प्रक्रिया में, शुरुआत में ज्यादातर असफलताएं होती हैं, और यह देखना महत्वपूर्ण है कि हम उन विफलताओं को कैसे स्वीकार करते हैं। -

कोहली की जबरा फैंन ने रचा दिया इतिहास…..चर्चा में श्रेयांका
रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर (आरसीबी) पर आखिर भाग्य मुस्कुराया और टीम चैंपियन बन गई। डब्ल्यूपीएल के फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की एलिस पैरी जहां सर्वाधिक 331 रन बनाकर ऑरेज कैप होल्डर बनीं, जबकि 21 साल की श्रेयांका पाटिल ने पर्पल कैप (8 मैच में 13 विकेट, औसत 12.08) के साथ एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बनकर अपने रुतबे को बढ़ाया। फाइनल में श्रेयांका ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए जिसमें विपक्षी कप्तान और टूर्नामेंट की नंबर 2 टॉप स्कोरर मेग लेनिंग का विकेट शामिल था।
सिलिकॉन वैली की श्रेयांका को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किए तीन माह ही हुए हैं, लेकिन अपने दमदार प्रदर्शन से उन्होंने ‘लंबी पारी’ खेलने का संकेत दिया है। दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर और बैटर ने दो वनडे इंटरनेशनल में चार और छह टी20आई में आठ विकेट हासिल किए हैं। महज 10 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़ीं श्रेयांका ने पहले सेशन में ही छह विकेट और अच्छे स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाकर चमक दिखा दी थी। अपने दूसरे डब्ल्यूपीएल में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाली श्रेयांका की नेटवर्थ करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली श्रेयांका भारत की पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा है। जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री से पहले ही किसी विदेशी लीग में करार की पेशकश की गई। 2023 के विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग सीजन में श्रेयांका ने गुयाना अमेजन वारियर्स की ओर से खेलकर 5 मैच में 9 विकेट लिए थे और वे टूर्नामेंट की सबसे अधिक विकेट लेने वाली बॉलर थीं।
31 जुलाई 2002 को जन्मी श्रेयांका की वैसे बचपन से क्रिकेट में रुचि थी लेकिन आईपीएल देखने और विराट कोहली से मिलने के बाद उन्होंने इसमें करियर बनाने के बारे में गंभीरता से सोचा। श्रेयांका के पिता राजेश पाटिल बिजनेसमैन हैं। क्रिकेट में नाम कमाने के सपने को पूरा करने के उन्होंने क्रिकेट अकादमी में बेटी का दाखिला कराया। आरसीबी की ओर से ही खेलने वाले विराट कोहली की डाईहार्ड फैन श्रेयांका ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिसंबर 2023 में भारत के लिए टी20 और वनडे खेलकर श्रेयांका ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें कैप प्रदान किया था। -

भारत के खिलाफ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे स्मिथ : मैकडोनाल्ड
भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे स्मिथ : मैकडोनाल्ड
क्राइस्टचर्च (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ इस साल के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज तक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस साल नवंबर और जनवरी 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। मैकडॉनल्ड्स ने कहा, उनकी टीम भारत का सामना करने के लिए तैयार है। मुझे लगता है कि यह उनके लिए प्रेरक रहेगा। वह पारी की शुरुआत करना चाहते हैं, यह एक ऐसी स्थिति है जिसके लिए वह हमारे पास आए हैं और हमें लगता है कि वह इसे सफल बना सकते हैं।
वार्नर द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैच के बाद टेस्ट से संन्यास लेने के बाद से ही इस साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से स्मिथ को पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दी गयी हालांकि वह प्रभावित नहीं कर पाये पर टीम को उनपर भरोसा बना हुआ है। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने ब्रिस्बेन में विंडीज के खिलाफ केवल एक अर्धशतक, नाबाद 91 रन बनाए जबकि बाकी पारियों में 12, 11, 6, 31, 0, 11 और 9 रन बनाये हैं। मैकडॉनल्ड्स ने आंकड़ों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, वह इसके माध्यम से काम करने में सक्षम होगा, यह उसके लिए एक नई चुनौती है, यह एक नई स्थिति है। यदि आप एक नया सलामी बल्लेबाज ला रहे हैं और आपने उन्हें चार टेस्ट मैच दिए हैं तो उन्हें और अवसर दें ताकि वह निखर सकें। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा कि लाइन-अप के मौजूदा क्रम में बदलाव लाने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। -

(इन्दौर) सिंगापुर स्मैशर के नाम रही जीतो इन्दौर क्रिकेट लीग की ट्रॉफी –
इन्दौर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) के यूथ विंग द्वारा खेल के प्रति युवाओं के जुनून को प्रोत्साहित करने के लिए खेली गई जीतो इन्दौर क्रिकेट लीग(जेआईसीएल) की ट्रॉफी सिंगापुर स्मैशर के नाम रही। यशवंत क्लब में द गेम चेंजर के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे देवांश मेहता के शानदार खेल की मदद से सिंगापुर स्मैशर ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और द गेम चेंजर को हराकर ख़िताब अपने नाम किया।
लीग मैचों में टेबल टॉपर रहे स्टोसा टाइटन और द गेम चेंजर के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें द गेम चेंजर ने विरोधी टीम को 9 रनों से मात दी। वहीँ दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिंगापुर स्मैशर और डार्क नाइट्स के बीच खेला गया जिसमें सिंगापुर स्मैशर ने 37 रनों से डार्क नाइट्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन परफोर्मेंस देने वाले द गेम चेंजर के संगीत जैन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संगीत ने अपनी टीम के लिए 6 परियों में 9 विकेट चटकाए साथ ही बल्ले से कमाल देखते हुए 269 की स्ट्राइक रेट और 61 रन की शानदार औसत से 183 रन बनाए। बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब सबसे अधिक 11 विकेट लेने वाले स्टोसा टाइटन्स के प्रसंग पिरोदिया को दिया गया। वहीँ 339 के स्ट्राइक रेट 256 रन बनाने वाले सिंगापुर स्मैशर के पियूष जैन बेस्ट बैट्समैन चुने गए, बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए सिंगापुर स्मैशर के नमन सोनी बेस्ट फील्डर के ख़िताब से नवाजे गए, उन्होंने कुल 6 कैच पकडे और 3 खिलाडियों को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पुरस्कार के रूप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 51 हजार के अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फील्डर को 11- 11 हजार एवं मैन ऑफ द मैच को 5100 की राशि दी गई साथ ही हर खिलाडी को स्पेशल किट और गिफ्ट हैम्पर के साथ वाउचर दिए गए।
जीतो ने इस टूर्नामेंट में एक विशेष पहल शुरू की थी। टूर्नामेंट में जितने रन बनेंगे, जीतो हर 10 रन पर एक पौधा लगाएगा। इस टूर्नामेंट में 4000 से ज्यादा रन बने, यानी अपने संकल्प को ध्यान में रखते हुए जीतो की टीम 400 से ज्यादा पौधारोपण करेगी और उनको पालने भी करेगी।” -

(इन्दौर) आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर महिला डब्ल्यू-35
इन्दौर । भारत की टॉप महिला खिलाड़ियों में शूमार और टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त अंकिता रैना, लिथुआनिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त जस्टीना मिकुलस्कीटे, छठीं वरीयता प्राप्त कोरिया की सोह्युन पार्क तथा फ्रांस की यास्मीन मंसूरी ने भारतीय टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्यप्रदेश टेनिस संघ व इन्दौर टेनिस क्लब द्वारा प्रायोजित आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर डब्ल्यू-35 डॉलर 25000 इनामी राशि महिला टेनिस टूर्नामेंट के एकल के पहले दौर में आसानी से जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
इन्दौर टेनिस क्लब में खेली जा रही इस प्रतिष्ठित टेनिस स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ इन्दौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, भारतीय टेनिस महासंघ के सचिव अनिल धूपर, आईटीसी ट्रस्टी बी.एस. छाबड़ा, अर्जुन धूपर, मुख्य रैफरी शीतल अय्यर उपस्थित थे। संचालन साजिद लोदी ने किया।मंगलवार को मुख्य दौर के मुकाबले शुरू हुए। पहले दौर के मुकाबलों में भारत की शीर्ष खिलाड़ियों में शूमार और इस स्पर्धा में तीसरी वरीयता प्राप्त अंकिता रैना ने चीनी ताइपे की या-ह्सुआन ली को एक घंटा 36 मिनट चले मुकाबले में 6-1, 7-6(7) से पराजित किया। अंकिता ने शुरू से ही सधा हुआ खेल खेला और चीनी ताईपे की खिलाड़ी को पहले सेट में कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में जरूर ली ने वापसी की और लगातार सर्विस बचाते हुए मैच को टाईब्रेकर में लेकर गई। लेकिन अंकिता ने अपनी दमदार सर्विस और उम्दा फोरहैंड शॉट लगाते हुए सेट और मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में अंकिता ने 1 एस लगाया और एक ही डबल फाल्ट किया। जबकि चीनी ताईपे की खिलाड़ी ने 5 डबल फाल्ट किए। पांचवीं वरीयता प्राप्त लिथुआनिया की जस्टिना मिकुलस्कीटे ने कोरिया की बेक डेयोन को दो घंटे 21 मिनट चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। पहला सेट हारने के बाद जस्टिना ने जोरदार वापसी की और दूसरा और तीसरा सेट जीत दूसरे दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया। छठीं वरीयता प्राप्त कोरिया की सोह्युन पार्क ने भारत की वाइल्ड कार्ड प्राप्त रिया भाटिया को आसानी से 6-3, 6-2 से पराजित किया। मैच में पार्क ने जहां 5 डबल फाल्ट किए तो रिया ने 9 डबल फाल्ट किए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
फ्रांस की यास्मिन मंसूरी ने इन्दौर की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी पहल खराड़कर का सफर पहले ही दौर में रोक दिया। यास्मिन ने मुख्य दौर में वाइल्ड कार्ड प्राप्त पहल को 59 मिनट में 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। पहल ने अच्छा खेल दिखाया, मैच में तीन एस लगाए और सिर्फ तीन ही डबल फाल्ट किए, लेकिन पहल अपनी सर्विस नहीं बचा सकी।
:: एकेटेरिना, वैष्णवी, मिचिका, मुख्य दौर में पहुंची ::
मंगलवार सुबह क्वालीफाइंग के तीसरे और अंतिम दौर के मुकाबले खेले गए। जिसमें क्वालीफाइंग राउंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस की एकेटेरिना याशिना ने भारती की सौम्या विज को 6-0, 6-1 से, दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की कोशिशि अयुमी ने अपने ही देश की मेई हासेगावा को 6-3, 6-1 से, चैथी वरीयता प्राप्त जापान की अकीको ओमेय ने भारत की हुमेरा बहारमुस को 6-3, 6-3 से, छठी वरीयता प्राप्त ओझकी मिचिका ने भारत की वाइल्ड कार्ड प्राप्त माया रेवंथी को 5-7, 6-1, 10-6 से, भारत की आकांक्षा नित्तुरे ने उलटफेर करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त कोरिया की ली गियोंग सीओ को 3-6, 6-2, 10-7 से, आठवीं वरीयता प्राप्त भारत की वैष्णवी अड़कर ने भारत की ही सुहिथा मारूरी को 6-3, 6-1 से, जापान की रीनून ओकुवकी ने भी उलटफेर करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया जोलोराटेवा को 6-0, 6-1 से तथा तीसरी वरीयता प्राप्त उदोसोवा दरिया ने भारत की सोहा सादिक को 6-2, 6-3 से हराकर मुख्य दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया। -

आकाश चोपड़ा ने शुभमन की जमकर प्रशंसा की
आकाश चोपड़ा ने शुभमन की जमकर प्रशंसा की
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की है। चोपड़ा ने कहा कि शुभमन में महान क्रिकेटर बनने का डीएनए है। . शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में शानदार शतक लगाया था। इस बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया है। चोपड़ा ने कहा, मुझे भरोसा है कि जिस प्रकार से शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हैं, उससे पता चलता है कि उनमें महान बनने का डीएनए मौजूद है। साथ ही कहा कि बल्लेबाजी करते समय कई चीजें अहम होती हैं। रन बनाना अलग बात है पर साथ ही ये भी देखना होता है कि रन कैसे बनाने हैं। ये समझ भी आपमें होनी चाहिये। हर किसी को राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए रन बनाने होंगे। इसके बिना आप यहां तक नहीं पहुंच सकते। यह बहुत ज्यादा कठिन भी नहीं होता है। हालांकि, कभी-कभी यह समझने में करियर निकल जाता है कि कि कब, कैसे और किसके खिलाफ आपके पास रन बनाने की सबसे अधिक संभावना है। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ 72.99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 137 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाये। यह शुभमन का 25वां टेस्ट मैच है। उन्होंने इन 25 मैचों में 4 बार शतक बनाया है। इनमें से दो शतक तो इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई इसी सीरीज में लगाये है। इसके अलावा चोपड़ा ने देवदत्त पड्डिकल और सरफराज खान की भी सराहना की। पड्डिकल ने अपने टेस्ट डेब्यू में ही अर्धशतक लगाया। पड्डिकल ने 103 गेंद में 65 रन बनाये। वहीं सरफराज ने सीरीज में तीन अर्धशतक लगाये हैं।