News Website

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्लयूपीए खिताब जीता

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्लयूपीए खिताब जीता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीए) खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर ये खिताब अपने नाम किया। कैपिटल्स की टीम दूसरी बार खिताब नहीं जीत पायी है। वहीं पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। आरसीबी की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसने धीमी शुरूआत के बाद भी मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.3 ओवर में ही 113 रनों पर आउट हो गयी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 19.3 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की। आरसीबी की ओर से ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। मंधाना ने 39 गेंद में 31 रन बनाये जबकि सोफी डिवाइन ने से 32 रन बनाये। एलिसे पैरी 35 रन बनाकर आउट नहीं हुईं।
आरसीबी ने इस प्रकार महिला (डब्ल्यूपीएल) में पहली बार खिताब जीता है। इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 44 रन और कप्तान मेग लैनिंग के 23 रन की सहायता से टीम ने 43 गेंद में बिना विकेट खोये 64 रन बनाये। इसके बाद टीम ने तेजी से विकेट खो दिये। स्पिनर सोफी मोलिनू ने तीन विकेट लिए।
आरसीबी की श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में ही 12 रन देकर चार विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाज लैनिंग और शेफाली ने अच्छी शुरूआत की पर इनके आउट होने के बाद टीम ढ़ह गयी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!