Category: राजनीति

  • नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान

    नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान
    नमामि गंगे परियोजना के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान

    उमरिया: जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों, नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 5 जून से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यह अभियान जन सहयोग से जिले के हर गांव में संचालित होगा।
    इस अभियान के तहत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:
    1. जल स्रोतों की सफाई और गाद निकालना: जल स्रोतों की नियमित सफाई और गाद निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    2. वृक्षारोपण: तालाबों की मेढ़ों पर वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
    3. अवरोध और अतिक्रमण हटाना: कैचमेंट एरिया में अवरोधों और अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए जाएंगे।
    4. भू अभिलेख में दर्ज: जिन जल संरचनाओं को अभी तक राजस्व भू अभिलेख में दर्ज नहीं किया गया है, उन्हें इस अभियान के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
    नगरीय क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही उनमें आने वाले गंदे पानी का उपचार किया जाएगा और फिर उसे तालाब में छोड़ा जाएगा।
    प्रत्येक जल संरचना के लिए पृथक से नोडल अधिकारी एवं विभागों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। कार्य की प्रगति को ट्रैक करने के लिए काम शुरू होने, काम के मध्य में तथा कार्य के पश्चात के फोटोग्राफ एवं वीडियो तैयार किए जाएंगे। ऐतिहासिक महत्व की जल संरचनाओं के महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
    जीवनदायिनी नदियों को पुनर्जीवित करने, उनके घाटों की सफाई और मरम्मत का कार्य भी इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। प्रतिदिन किए जाने वाले हर कार्य की दैनिक रिपोर्टिंग की जाएगी, जिसके लिए शहरी क्षेत्रों के लिए परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, जन अभियान परिषद, एनआरएलएम सहित अन्य संगठनों का सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और उनका सतत उपयोग सुनिश्चित करना है, जिससे जिले में जल की समस्या को दूर किया जा सके और जल स्रोतों का सतत विकास सुनिश्चित हो।

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत: 10.6 करोड़ मतदाता आज तय करेंगे 904 उम्मीदवारों का भविष्य

    एक भारत श्रेष्ठ भारत: लोकतंत्र का महापर्व

    आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। 10.6 करोड़ मतदाता, 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान करेंगे, जिससे 57 सीटों पर किसका कब्जा होगा यह तय होगा। अठारहवीं लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदाता अपने वोट से देश की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का समर्थन करेंगे।

    लोकतंत्र का पर्व:

    भारत जैसे विशाल और विविधता भरे देश में चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं है, यह एक महापर्व है जिसमें हर नागरिक अपनी भूमिका निभाता है। यह पर्व हमें यह याद दिलाता है कि हमारी सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हमारे वोट से ही एक स्थिर और मजबूत सरकार बनती है जो देश की भलाई और विकास के लिए कार्य करती है।

    महत्वपूर्ण भूमिका:

    आप सभी मतदाता इस चुनाव पर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक मजबूत, स्थिर सरकार के निर्माण में योगदान दें। आज के मतदान से सभी सातों चरण के चुनाव संपन्न हो जाएंगे और 543 सीटों में से 542 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। एक सीट सूरत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।

    चुनाव परिणाम:

    लोकतंत्र का महापर्व
    लोकतंत्र का महापर्व

    विकास की दिशा:

    2014 और 2019 में आपके विवेकपूर्ण और ज्ञानपूर्ण मत के परिणामस्वरूप भारत ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था से पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया। मोदी एनडीए सरकार का लक्ष्य तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

    आह्वान:

    आज हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने मताधिकार का उपयोग करके सही सरकार का चुनाव करें, जो देश को प्रगति और विकास की दिशा में आगे ले जा सके। मतदान कीजिए और एक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए।

    इस प्रकार, एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में हमारा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। आइए, हम सभी मिलकर इस लोकतांत्रिक महापर्व में सहभागी बनें और अपने देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।

  • हिंदी पत्रकारिता महोत्सव का 16वां संस्करण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोगो विमोचन

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव
    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    इंदौर। हिंदी पत्रकारिता के सप्तऋषि मंडल मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, शरद जोशी, माणिकचंद बाजपेयी, अभय छजलानी एवं डॉ. वेदप्रताप वैदिक की याद में आयोजित 16वें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। महोत्सव 21, 22 एवं 23 जून को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शब्दों के इस अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, बीजेपी नेता घनश्याम काकाणी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

    इस मौके पर आयोजक स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह एवं प्रेस क्लब का साहित्य भेंट किया।

    इस महोत्सव का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्पादकों की स्मृति को सम्मानित करना और नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रेरित करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सत्रों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

    मुख्य कार्यक्रम:

    • 21 जून: उद्घाटन समारोह और परिचर्चा सत्र
    • 22 जून: कार्यशालाएं और संगोष्ठियां
    • 23 जून: समापन समारोह और सम्मान समारोह

    इस महोत्सव के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में पत्रकारिता की भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।

    महोत्सव के आयोजकों ने सभी पत्रकारों, छात्रों और पत्रकारिता में रुचि रखने वालों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि वे इस क्षेत्र में नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त कर सकें।

  • कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर इन्दौर बीजेपी हमलावर

    कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर इन्दौर बीजेपी हमलावर

    कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर इन्दौर बीजेपी हमलावर , सोशल साइट्स पर छिड़ी जंग खूब चल रहे शब्दबाण
    इन्दौर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन्दौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पार्टी में मची असंमजस की स्थिति के चलते बीजेपी के स्थानीय नेताओं को उनपर छींटाकशी के शब्दबाण चलाने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर नित नये कौतुक करने का भरपूर मौका मिला हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की प्रत्याशी चयन बैठक को लेकर भाजपा नेता डॉ संतोष वाधवानी ने कांग्रेस पार्टी के कर्ताधर्ताओं को… प्रत्याशी चयन बैठक के नाम के स्थान पर… बलि का बकरा चयन बैठक नाम दिए जाने का सुझाव दिया है। डाॅ. वाधवानी का कहना है कि वर्तमान में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी की लहर चल रही है उससे कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी ढूंढने में भी बहुत परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता उम्मीदवारी नहीं जता रहा है। कांग्रेस द्वारा जबरदस्ती उन्हें लोकसभा का टिकट देने के लिए ढूंढा जा रहा है ऐसी स्थिति में प्रत्याशी चयन बैठक उपयुक्त नाम नहीं लग रहा है इसका उपयुक्त नाम बलि का बकरा चयन बैठक होगा तो आसानी से समझ में आ सकेगा। हालांकि कांग्रेस की और से इनके ऐसे कटाक्ष पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि कल ही इन्दौर के राजबाड़ा की फोटो के साथ सोशल साइट्स पर एक मैसेज लगातार बीजेपी समर्थकों द्वारा पोस्ट एंव फारवर्ड किया जा रहा था जिसमें वे लिख रहे थे कि कांग्रेस का टिकट राजबाड़ा पर टांग दिया है जिस भी सज्जन को चाहिए तुरंत राजबाड़ा पहुंचे और ले लै। वहीं विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला ने एक्स पर लिखा था कि इन्दौर से जीतू को छोड़ो राहुल गांधी को टिकट दो हम उन्हे सात लाख की हार्दिक उपहार में देकर बिदा करेंगे। हालांकि इस पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते कहा था कि – कुछ भाजपाई, जो राहुल गांधी के कद के सामने बौने हैं, वे अपनी पार्टी में फायदा पाने के लिए उनके खिलाफ बोलते हैं, मेंदोला उनमें से एक हैं..!

  • सोनिया गांधी से मेरी मुलाकात का राहुल गांधी का दावा बेबुनियाद : अशोक चव्हाण

    सोनिया गांधी से मेरी मुलाकात का राहुल गांधी का दावा बेबुनियाद : अशोक चव्हाण

    सोनिया गांधी से मेरी मुलाकात का राहुल गांधी का दावा बेबुनियाद : अशोक चव्हाण
    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को ‘बेबुनियाद’ बताकर खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से नहीं मिले थे। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि महाराष्ट्र के नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोकर कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह ‘इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते।
    इसका जवाब देकर चव्हाण ने वीडियो संदेश में कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर वे मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं, तब यह अतार्किक और बेबुनियाद है। सच यह है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने तक मैं पार्टी मुख्यालय में काम कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और कुछ देर बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। तब तक किसी को नहीं पता था कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।
    चव्हाण ने कहा, मैं सोनिया गांधी से कभी नहीं मिला। यह कहना बेबुनियाद है कि मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें महाराष्ट्र से टिकट दिया था, जिसके बाद वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

     

     

  • पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

    पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

    टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। गोखले का आरोप है कि पीएम मोदी ने आंध्रप्रदेश के पलनाडु में लोकसभा सीट चिलकलुरिपेट में एक चुनावी रैली में भाग लेने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 मार्च को पलनाडु जिले के बोपुडी गांव में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। रैली से सामने आए वीडियो में वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से उतरते नजर आए थे। साकेत ने आंध्रप्रदेश चुनाव आयोग को दी शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर की है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान करते समय यह चेतावनी दी थी कि आचार संहिता के उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा।
    टीएमसी सांसद गोखले ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है, न कि सुप्रीम कोर्ट में। क्योंकि जब चुनाव चल रहे हों और आचार संहिता लागू हो तो अदालतों को चुनावी मामलों में हस्तक्षेप करने की परमिशन नहीं है। इसलिए पीएम मोदी पर चुनाव आयोग को ही कार्रवाई करनी चाहिए।

  • कांग्रेस ने तेलंगाना के सपनों को कुचला -पीएम मोदी

    कांग्रेस ने तेलंगाना के सपनों को कुचला -पीएम मोदी

    हैदराबाद/चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहे। तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 17 मार्च की इंडी अलायंस की रैली का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि मुंबई में ईडी अलायंस की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और इनकी रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।
    पीएम ने कर्नाटक के शिवमोगा में भी कहा- ईडी अलायंस के लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान कर दिया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है। मोदी ने आगे कहा- कई राजनीतिक जानकार कहते रहे हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है।
    परिवारवाद-भ्रष्टाचार पर हमला
    मोदी ने कहा-एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला। दूसरी ओर बीआरएस है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया, सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात किया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक बीआरएस ने तेलंगाना को जमकर लूटा। अब कांग्रेस ने तेलंगाना को एटीएम स्टेट बना लिया है। परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिए। देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी। बीआरएस और कांग्रेस एक दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें, इनकी एक एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी, तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है।

     

  • हिमाचल के 6 बागी विधायकों को राहत नहीं

    हिमाचल के 6 बागी विधायकों को राहत नहीं

     

    शिमला। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है। साथ ही 6 मई तक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव पर भी रोक लगा दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने हिमाचल विधानसभा स्पीकर और सेक्रेटरी को नोटिस देकर इस मामले पर 14 दिन में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 6 मई को होगी।
    दरअसल, बागी विधायकों ने स्पीकर पठानिया के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए उनकी सदस्यता बहाल करने और स्पीकर के ऑर्डर स्टे करने की अपील सुप्रीम कोर्ट से की थी। इसके पहले 12 मार्च की सुनवाई में विधायकों के वकील हरीश साल्वे कोर्ट में पेश नहीं हुए और एडवोकेट सत्यपाल जैन ने अगली तारीख मांगी थी।

  • बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों का बंटवारा

    बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों का बंटवारा

    बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव में उतरेगी वहीं जदयू को 16 सीटें गठबंधन के तहत मिले हैं। बिहार एनडीए में 5 दलों को जगह दी गयी है। चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीट, जीतन राम मांझी की पार्टी को एक सीट और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी एक सीट मिली है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एनडीए की तरफ से एक भी सीट नहीं दी गयी है। लंबे समय से हाजीपुर सीट को चल रहे विवाद के बाद हाजीपुर की सीट चिराग पासवान के खाते में गयी है।
    बीजेपी औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण से चुनाव लड़ेगी।
    जदयू बाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से चुनाव लड़ेगी।
    लोजपा रामविलास के उम्मीदवार वैशाली, हाजीपुर,समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव। जीतन राम मांझी की पार्टी हम के खाते में गया की सीट गयी है।
    उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी महज एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। कुशवाहा की मांग 3 सीटों की थी। 2014 के चुनाव में एनडीए में रहते हुए उन्हें तीन सीटें मिली थी। 2019 के चुनाव में वो महागठबंधन में शामिल हो गए थे।
    केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस लंबे समय से अपनी पार्टी को ही असली लोजपा बताते रहे थे। उनकी मांग थी कि उन्हें एनडीए की तरफ से 5 सीटें दी जाए। हालांकि एनडीए की तरफ से उन्हें एक भी सीट नहीं दी गयी। चर्चा यह है कि पशुपति पारस को राज्यपाल बनने का ऑफर बीजेपी की तरफ से दिया गया है। वहीं मुकेश सहनी भी लंबे समय से एनडीए से सीट हासिल करने की जुगत में बताए जा रहे थे। हालांकि उनकी पार्टी की एनडीए में एंट्री नहीं हो पायी। ।

     

  • बिहार में सीट बंटवारा दो-तीन दिन में -तेजस्वी यादव

    बिहार में सीट बंटवारा दो-तीन दिन में -तेजस्वी यादव

    बिहार में सीट बंटवारा दो-तीन दिन में –
    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया के सहयोगियों के बीच बिहार के लिए सीटों का बंटवारे पर अगले कुछ दिनों में मुहर लग जाएगी। मुंबई के शिवाजी पार्क में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) द्वारा आयोजित एक रैली में भाग लेने के बाद राजद नेता ने कहा कि ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया गया है और केवल एक या दो सीटों पर मुद्दे बचे हैं।
    तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं को बताया, “दो-तीन दिन में सब कुछ तय हो जाएगा। यह अंतिम चरण में है। एक-दो सीटों को लेकर कुछ मुद्दे हैं, लेकिन सब कुछ सुलझा लिया जाएगा।” राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल और कुछ अन्य छोटे दल लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबला करने के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत कर रहे हैं।