Category: क्राइम

  • कार की चोरी की घटना में वृद्धि दर्ज

    कार की चोरी की घटना में वृद्धि दर्ज

    -बाइक लूट की घटनाएं नौ गुना से भी ज्यादा
    नई दिल्ली। साल 2023 में भारत में कार की चोरी की संख्या में दोगुनी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह बाइक लूट की घटनाएं कारों की तुलना में नौ गुना से भी ज्यादा हुई। दिल्ली मोस्ट स्टोलन व्हीकल्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। 2023 में दिल्ली में मोस्ट रिकॉर्डेड व्हीकल रॉबरीज की लिस्ट में सबसे टॉप में है। 2023 में चोरी हुए वाहनों की कुल संख्या में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी दिल्ली की है। यहां हर 12 मिनट में एक व्हीकल चोरी हो जाती है। सबसे ज्यादा डकैती वाले इलाकों में उत्तम नगर, भजनपुरा, शाहदरा, बदरपुर और पटपड़गंज के नाम शामिल हैं।
    2023 व्हीकल थेफ्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि मारुति सुजुकी की वैगनआर भारत में सबसे अधिक चोरी होने वाली कार है, जिसने मारुति सुजुकी की ही स्विफ्ट और डिजायर को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद हयूदै की ग्रांड आई10, सेंट्रो, क्रेटा और होंडा सिटी के नाम शामिल हैं। होंडा स्पलेंडर को 2023 की सबसे अधिक चोरी की गई बाइक के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद होंडा एक्टिवा , टीवीएस अपाचे और रॉयल इनफिल्ड क्लासिक 350 के नाम हैं।
    एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस विभाग ने कहा कि ‘हाई रीसेल वैल्यू और स्पेयर पार्ट्स की ज्यादा डिमांड के कारण चोरी की गई 10 बाइक में से छह हीरो सीडी डीलक्स , हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो स्पेलेंडर और हीरो स्पेलेंडर प्ल स हैं।’ रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि सफेद रंग की कारें सबसे ज्यादा चोरी की गईं और इस लिस्ट में बेंगलुरु का स्थान 9 प्रतिशत है। इसके बाद 5प्रतिशत के साथ चेन्नई और उसके बाद हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे अन्य शहर हैं। भारत में डकैती की दर में काफी वृद्धि हो रही है और बाइक चोरी कार डकैती की तुलना में नौ गुना अधिक आम हो गई है।

  • धोखाधडी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड

    – 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    – आरोपियों द्वारा फार्मा कंपनी के मालिक को केपेक्स के लिये 30 करोड रु का लोन दिलाने के नाम पर की गई 1.5 करोड रु की धोखाधडी।
    भोपाल दिनांक 16/03/2024 को फरियादी सलिल श्रीवास्तव पिता आर के श्रीवास्तव निवासी ई 4/300 अरेरा कालोनी भोपाल द्वारा शिकायत की गई कि उन्हे कोविड के बाद वर्ष 2021 में अपने फार्मास्यूटिकल बिजेनेस को बढाने के लिये 30 करोड रुपये की शीघ्र आवश्यकता थी, जिन्हे मिनाल निवासी आलोक कुमार खतारे ने अपने साथी गौरव धाकड के साथ कम ब्याज पर शीघ्र लोन एवं विदेश से प्रायवेट फंडिंग दिलाने का झांसा देकर षडयंत्रपूर्वक छलपूर्वक विभिन्न प्रकार की प्रोसेसिंग फीस औऱ चार्जेस के नाम पर कुल लगभग 1.5 करोड रूपये की धोखाधडी की गई है, उक्त रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुये जांच पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.129/24 धारा 420,406 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
    उक्त सनसनी घटना को संज्ञान मे लेते हुये प्रकरण के आरोपियों की धरपकडं एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था ।उक्त निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्रीमति श्रद्धा तिवारी एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 02 श्रीमान महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त धोखाधडी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
    कार्यवाही – वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन, मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में उनि. संतोष रघुवंशी , सउनि सचिन बेडरे, प्रआर. 2928 धर्मेन्द्र गुर्जर , आर 2115 मनोज जाट, आर. 315 संतोष परवारी, आर 4063 पुष्पेन्द्र को आरोपीगण की तलाश व राशि की बरामदगी हेतु लगाया गया था जिन्होने इंदौर, देवास में विभिन्न स्थानो मे दबिस देकर आरोपियों की लोकेशन तथा अन्य तकनीकि साक्ष्यो के आधार पर आरोपी- 1. आलोक कुमार खतारे 2. गौरव धाकड को आजाद नगर इंदौर से पकडा, जिन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    आरोपी आलोक एवं गौरव को माननीय न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर धोखाधडी की राशी तथा अन्य साक्ष्य के बारे में पुछताछ जारी है।
    गिरफ्तार आरोपी-
    01- आलोक कुमार खतारे पुत्र गोविन्द राव उम्र 49 वर्ष, निवासी- मिनाल रेसीडेंसी अयोध्यानगर भोपाल, शिक्षा- बीई (सिविल), व्यवसाय- प्रोजेक्ट मेनेजमेंट कंसल्टेंट।
    02. गौरव धाकड पुत्र प्रदीप धाकड उम्र 36 वर्ष निवासी – उत्कर्ष स्टेट तोतला नगर इन्दौर
    शिक्षा- बीई (आईटी), व्यवसाय- साफ्टवेयर कंसल्टेंट।
    सराहनीय भूमिका – निरीक्षक महेश लिल्हारे, उनि. संतोष रघुवंशी, सउनि सचिन बेडरे, प्रआर. 2928 धर्मेन्द्र गुर्जर, आर. 2115 मनोज जाट, आर. 315 संतोष परवारी, आर 4063 पुष्पेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

  • (भोपाल) अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

    (भोपाल) अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

    भोपाल। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल पकंज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को आर्म्स एक्ट के आरोपियों की तलाश पतारसी में लगाया था।
    थाना क्राइम ब्रांच भोपालविश्वसनीय मुखबिर की सूचना दिया कि फारुख नाम का लडका अपने दोस्त आशु उर्फ असलम के साथ नगरनिगम कचरा प्लांट टी.वी. अस्पताल वी आईपी गेस्ट हाउस के पास पेड़ के नीचेखड़े अपने पास हथियार रखे हुए है मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी महोदय एवं वरिष्ठ अधिकारीगणो को अवगतकराया गया । मुखबिर द्वारा बताये स्थान नगर निगम कचरा प्लांट टी.वी. अस्पताल वी आईपी गेस्टहाउस के पास हमराह स्टाफ की मदद सेघेराबंदी कर पकडा दोनो संदेहियो ने भागने का प्रयास किया जिन्हे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया दोनो सन्देहियो से हिकमत अमली से पूछताछ कर नाम पता पूछाजिसने अपना अपना नाम 01.फारुख अली पिता माजिद अली उम्र 34 साल निवासीनिवासी वाजपेयी नगर मल्टी ए 05जी04 ईदगाहिल्स शाहजानाबाद भोपाल का होनाबताया तथा दूसरे ने अपना नाम 02. असलम उर्फ आशु पिता अनीस खान उम्र 30 साल निवासी बाजपेयी नगर मल्टी ए-01 ईदगाहिल्स शाहजानाबाद भोपाल का होनाबताया । दोनों संदेहियों की तलाशी पर एक देशी पिस्टल मिली जिसकी मेग्जीनमें एक जिन्दा कारतूस लगा मिलाबाद दूसरे संदेही आशुउर्फ असलम के पास एक जिन्दाराऊण्ड रखा मिला । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपियो से पिस्टल खरीदने बैचने के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है ।
    गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
    क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड
    01 फारुख अली पिता माजिद अली उम्र 34 साल निवासीनिवासी वाजपेयी नगर मल्टी ए -05 जी -04 ईदगाहिल्स शाहजानाबाद भोपाल 5वीं धारा 294,323,34,427,506भादवि
    02 असलम उर्फ आशु पिता अनीस खान उम्र 30 साल निवासी बाजपेयी नगर मल्टी ए-01 ईदगाहिल्स शाहजानाबाद भोपाल 5वीं थाना नरसिंहगढ़ अप.क्र 471/18 धारा 379
    जप्त मशराका
    सराहनीय भूमिक थाना प्रभारी अशोक मरावी, कार्य.उनि लोकपाल सिहं कार्य.सउनि प्यारे लाल , सउनि गजराज सिंह, आर.महावीर आर सादाव खान, आर शिवप्रताप, आर नीरज, म.आर पूजा अग्रवाल ।

  • (भोपाल) उपभोक्ता की जली कार, देना होंगा 24.83 लाख रुपए हर्जाना

    (भोपाल) उपभोक्ता की जली कार, देना होंगा 24.83 लाख रुपए हर्जाना

    जिम्मेदारी से बचने का कंपनी कर रही थी प्रयास
    भोपाल । उपभोक्ता की लग्जरी आउडी कार में आग लगने से जल गई। बीमा कंपनी ने यह कहते हुए हर्जाना देने से इंकार कर दिया कि उपभोक्ता ने आग स्वयं लगाई होगी। जिला उपभोक्ता आयोग ने मामले में फैसला सुनाते हुए कंपनी पर 24.83 लाख रुपए का हर्जाना ठोका है। मामले में आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज व अरूण प्रताप सिंह ने बीमा कंपनी को 24.73 लाख रुपये सहित मानसिक क्षतिपूर्ति राशि 10 हजार रुपये भी देने के आदेश दिया। इससे पहले मामले में कार मालिक ने उपभोक्ता आयोग की शरण ली जिसके बाद आयोग ने कंपनी के दावे को गलत ठहराते हुए उपभोक्ता को हर्जाना देने के निर्देश दिए। जहांगीराबाद निवासी अलमास सिद्धिकी ने जिला उपभोक्ता आयोग में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमि के शाखा प्रबंधक के खिलाफ 2020 में याचिका लगाई थी। कार मालिक सिद्दकी ने शिकायत की थी कि उसने आउडी कार 32 लाख रुपये में खरीदी थी। कार का बीमा भी कराया था। रास्ते में जाते हुए कार के डैशबोर्ड से धुआं निकलने लगा । इसके बाद वे वाहन से बाहर निकल गए और कुछ देर में देखते-देखते कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।उपभोक्ता ने 32 लाख रुपये में चार पहिया वाहन एचडीएफसी बैंक से 30 हजार रुपये में फायनेंस कराया था। उसने वाहन का 30 लाख रुपये में 10 अगस्त 2018 से नौ अगस्त 2019 तक के लिए बीमा कराया था। सात माह बाद उपभोक्ता की कार में आग लग गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन बीमा कंपनी ने बीमा राशि देने से इंकार कर दिया। बीमा कंपनी ने मामले में फारेंसिक जांच रिपोर्ट भी सौंपी थी। इसमें लिखा था कि आग जानबूझकर बाहर से लगाई गई थी, लेकिन इसे साबित नहीं कर पाए कि आग बाहर से लगी है। कंपनी की ओर से सर्वेयर ने 24.73 लाख की क्षति वाहन में बताई, लेकिन बीमा कंपनी बीमा राशि देने से इंकार कर दिया। साथ ही आयोग ने बीमा कंपनी के तर्क को खारिज कर दिया और बीमा राशि देने का आदेश दिया।

     

  • काकोरी में हुए धमाके से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    काकोरी में हुए धमाके से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    काकोरी में हुए धमाके से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
    लखनऊ। राजधानी से लगे काकोरी में एक जरदोजी कारीगर के घर बड़ा धमाका हो गया। ये धमाका घर में रखे दो एलपीजी गैस सिलेंडरों में हुआ। सुबह 11 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों मौत हो गई। मृतकों में जरदोजी कारीगर 50 वर्षीय मुशीर, पत्नी 45 वर्षीय हुस्नाबानो, सात साल की भतीजी राइया, बहनोई अजमत की बेटियां चार वर्षीय हुमा और दो साल की हिना शामिल हैं। विस्फोट इतना तेज था कि दूर तक लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की छत और दीवारें ढह गईं। आस पास के लोग भी दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आये।
    हादसे में चार लोग झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के अन्य सदस्यों के मुताबिक कमरे में शार्ट सर्किट से पहले आग लगी और इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीसीपी दुर्गेश कुमार, एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसीपी और सीएफओ व दमकल पहुंच गई थी। पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करा दी थी। दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सबसे पहले मुशीर का शव निकाला गया। फिर अंदर से हुस्नाबानो व बच्चों को बाहर निकाला गया। इस समय इनकी सांसें चल रही थी। काकोरी पुलिस ने इन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मुशीर अपने भाइयों पप्पू, बब्बू, बबलू के साथ रहता था। ऊपर उसका जरदोजी का कारखाना भी था। मंगलवार को मुशीर की शादी की सालगिरह थी। बहनोई अजमत तीन बच्चों संग मुशीर के यहां आया था।
    घरवालों के मुताबिक मुशीर दूसरी मंजिल पर रहता था। बड़े कमरे को उसने जरदोजी कारखाना बना रखा था। दूसरे कमरे में ही उसने कोने में रसोई बना रखी थी। यहीं दो सिलेण्डर से खाना बनता था। भाइयों ने बताया कि पहले शार्ट सर्किट से आग लगी फिर लपटों ने सिलेण्डर को चपेट ले लिया और दोनों सिलेण्डरों में विस्फोट हो गया।दमकलकर्मियों को धुएं से बचाव कार्य करने में काफी परेशानी हुई। यही वजह है कि दो-तीन बार पानी डाला गया। धुआं घटने पर जवान अंदर घुस सके। स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों का सहयोग किया। तीन घंटे दमकलकर्मी मशक्कत करते रहे। फायर बिग्रेड के जवानों ने कहा कि शुरुआती

     

  • ‘वेट्टाइयां’ फिल्म सेट पर से रजनीकांत की एक नई झलक सामने आई

    ‘वेट्टाइयां’ फिल्म सेट पर से रजनीकांत की एक नई झलक सामने आई

    अपनी अगली फिल्म में फिर पुलिस वर्दी में दिखाई देंगे  थलाइवा

    मुंबई  सुपरस्टार रजनीकांत को आखिरी बार बेटी ऐश्वर्या की ‘लाल सलाम में देखा गया था लेकिन ये फिल्म कुछ कमाल नहीं कर सकी। लोगों ने जैसी इससे उम्मीद की थी, उन्हें इतना इंप्रेसिव नहीं लगी। फिलहाल रजनीकांत अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। थलाइवा की आगामी फिल्म ‘वेट्टाइयां’ की शूटिंग कर रहे हैं। 27 फरवरी को, थलाइवर फिल्म की शूटिंग के अगले चरण के लिए हैदराबाद गए। इसी बीच ‘वेट्टाइयां’ फिल्म सेट पर से रजनीकांत की एक नई झलक सामने आई है जिसमें वे पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं।

    जी हां, फिर पुलिस की वर्दी में रजनीकांत पर्दे पर नजर आएंगे। अभिनेता का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे खाकी वर्दी पहने दिख रहे हैं. वीडियो में उनकी कार उनके फैंस से घिरी हुई है और जैसे ही रजनीकांत अपने चारपहिया वाहन से बाहर निकलते हैं, तब फैंस उनकी जयकार करने लगते है।  जानकारी के अनुसार, रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘वेट्टाइयां’ सच्ची कहानी पर आधारित एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि ज्ञानवेल की ‘वेट्टायन’ मार्च के अंत तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद वे ब्रेक लूगा और निर्देशक लोकेश कनगराज की ‘थलाइवर 171’ की ओर रुख करूंगा। ‘वेट्टाइयां में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा संगीत दिया जाएगा।

  • बेंगलुरु कैफे में किसने और कैसे किया धमाका 

    बेंगलुरु कैफे में किसने और कैसे किया धमाका 

    बेंगलुरु कैफे में किसने और कैसे किया धमाका

    -इडली खाने के बहाने कैफे में घुसा और आईईडी बम लगाकर चला गया

    बेंगलुरु|  बीते रोज रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की जांच एजेंसियां कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है। आरोपी की तलाश में करीब दो दर्जन लोगों से पूछताछ की गई है। जांच में अब तक जो सामने आया है,उसके मुताबिक आरोपी कैफे में घुसा उसने इडली का ऑर्डर दिया और साथ लाए बैग में बम का टाइमर लगाकर चलते बना। बता दें कि धमाका उस वक्त हुआ था जब लंच का समय था और लोग बेंगलुरु के लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में मजे से खाना खा रहे थे, तभी एकदम से धमाका हुआ और 9 लोग जख्मी हो गए। विस्फोट के बाद जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज से सुराग ढूंढ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि व्हाइटफील्ड में लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट की वजह और प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है तथा आशंका है कि ‘आईईडी’ से यह विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए तथा सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के संबंध में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि संदिग्ध की पहचान 28 से 30 साल के व्यक्ति के रूप में की गई है जिसने टोपी पहन रखी है और बैग कंधे पर लेकर जाते ही वीडियो में दिखाई दे रहा है। वह नाश्ते के समय कैफे में आया और रवा इडली के लिए एक कूपन खरीदा, लेकिन इडली खाए बिना ही कैफे से चला गया। आईईडी वाला बैग वह वहीं छोड़ गया था, जिसमें एक बम को एक घंटे का टाइमर लगाकर छोड़ रखा था। इसके एक घंटे बाद ही धमाका हो गया। कैफे के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने ब्लास्ट की तेज आवाज सुनी। उस समय वहां 40 के करीब लोग अंदर मौजूद थे और वे सभी बाहर भागने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई। उस समय सभी ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इसके बाद जल्द ही एक एम्बुलेंस और एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू हुआ।फिलहाल अभी तक संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है।

     

     

  • स्पेन महिला से सामुहिक गैंगरेप

    स्पेन महिला से सामुहिक गैंगरेप

    स्पेन से झारखंड घूमने आई महिला को पहले पीटा फिर किया गैंगरेप
    दुमका | स्पेन से झारखंड घूमने आई एक महिला से सामुहिक गैंगरेप का मामला सामने आया है। ये घटना उस वक्त हुई जब एक पुरुष एवं एक महिला मोटरसाइकल से घूमने निकले थे,तभी एक जगह आराम करने के लिए,उस वक्त 7-8 युवक आ धमके। पहले उन्होंने ने दोनों को पीटा फिर दुष्कर्म किया।दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के स्पेन की विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि अब तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस तीन को हिरासत में लिया है। बाकी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग बाइक से स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप विश्राम के लिए रुके थे।
    सूत्रों के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर दुष्कर्म किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही घटनास्थल के पास पहुंचकर दोनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के चार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार व दुमका डीएसपी रात से ही हंसडीहा में कैंप कर रहे हैं।

  • लव मैरिज के 4 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाई

    लव मैरिज के 4 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाई

    लव मैरिज के 4 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाई, मासूम बच्चे के भूख से बिलखने पर पति को लगी जानकारी
    पति की शराब की लत के कारण होता था विवाद
    कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित हलालपुर बस स्टाप के पास रहने वाली नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना सामने आई है। नवविवाहिता ने रात के समय फांसी लगाई थी, उसके पास सो रहे उसके 25 दिन के दुधमुंहे मासूम के भूख से रोने की आवाज सुनकर पति की नींद खुली जिसके बाद हादसे की जानकारी लगी। शुरुआती जॉच में पति की शराब की लत के कारण घर खर्च को लेकर दंपत्ति के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय ललिता मूल रुप से माटो, जिला मेहतारा, छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। उसी के गॉव में भूपेंद्र साहू भी रहता था। एक ही गॉव में रहने के कारण उन दोनो के बीच प्रैम-प्रसंग हो गया। ललिता के धोबी समाज के होने के कारण परिवार वाले सहमत नहीं होते यह सोच ललिता और भूपेंद्र साहू करीब चार साल पहले गांव से भगाकर भोपाल आ गये और यहां शादी करने के बाद हलालपुर बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रह रहे थे। पति भूपेंद्र निजी काम करता हैं, दंपत्ति के दो बेटे है, जिनमें एक तीन साल और दूसरा 25 दिन का है। भूपेंद्र को शराब पीने की लत है, जिसके चलते परिवार में आर्थिक तंगी रहती थी। मंगलवार शाम भी भूपेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। पति को नशे में देख ललिता एक बार फिर नाराज हो गई और पति से कहा कि घर में परेशानी चल रही है, त्यौहार भी आने वाला है, और तुम शराब में पैसै उड़ा रहे हो। इस बात को लेकर पति-पत्नि के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आये भूपेंद्र ने ललिता को थप्पड़ मार दिये थे। बाद में रात को खाना खाने के बाद परिवार वाले सो गए। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे उसके 25 दिन के बेटा भूख के कारण रोने लगा। नींद खुलने पर उसने पत्नि ललिता से कहा कि बच्चे को दूध पिला दे। लेकिन ललिता ने कोई जवाब नहीं दिया और मासूम बेटा लगातार रोता रहा। तब भूपेंद्र उठा और कमरे की लाइट जलाई तो देखा की पत्नि ललिता का शरीर फांसी के फंदे लटका हुआ है। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। जॉच टीम का कहना है की फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणो का पता चल सके। हादसे की सूचना ललिता के परिजनो को दे दी गई है, यदि वह आते है, तो उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया जायेगा। हालांकि पति भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि प्रेम विवाह के बाद से ललिता के परिवार वालो ने उससे दूरी बना ली थी, और ललिता शादी के बाद अपने मायके नहीं गई थी। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जॉच एसीपी करेंगे। पुलिस मृतक के परिजनो के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य बिंदुओ की जॉच करेगी जिसके बाद ही खुदकुशी के कारणे का पता चल सकेगा।

     

  • हमीदिया हॉस्पिटल से हथकड़ी काटकर फरार कैदी

    हमीदिया हॉस्पिटल से हथकड़ी काटकर फरार कैदी

    हमीदिया हॉस्पिटल से हथकड़ी काटकर फरार कैदी का नहीं लगा सुराग
    – इलाज के लिये बेगमगंज जेल से लाया गया था भोपाल, ऑपरेशन के पॉच दिन बाद भाग गया
    भोपाल पुराने शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित हमीदिया अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हुए बंदी का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी सर्चिंग के लिये पुलिस टीमे विदिशा सहित उसके अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश देने के लिये रवाना की गई है। वहीं पुलिस जेल में उससे मिलने आने वाले मुलाकातियो की कुडंली भी खंगाल रही है। फरार बंदी हत्या के प्रयास के मामले में बेगमगंज जेल में बंद था, जिसे हार्निया की बीमारी के चलते ऑपरेशन कराने के लिए यहॉ लाया गया था।
    मिली जानकारी के अनुसार नीरज उइके ने कोहेफिजा पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताय की वह जेल प्रहरी हैं। ग्राम डुंगरिया, थाना सिलवानी, जिला रायसेन का रहने वाला 44 वर्षीय अजय गौड़ हत्या के प्रयास के एक मामले में बेगमगंज जेल में बंद था। जेल के भीतर उसकी तबीयत खराब होने पर बीती 16 फरवरी को गार्ड उसे इलाज के लिये भोपाल लेकर आये थे। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। पेट में तकलीफ होने के कारण की गई जॉचो में सामने आया कि अजय गौड़ को हार्निया की बीमारी है। बाद में 22 फरवरी को अजय गौड़ का हार्निया का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद से ही वह वार्ड में भर्ती था। सुरक्षा के चलते उसके पैर में हथकड़ी लगाई गई थी। जेल प्रहरी नीरज ने पुलिस को आगे बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी धनश्याम पंवार चाय पीने के लिये चला गया था। करीब 10 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो देखा की बंदी अजय हड़कड़ी के कुंदे को काट कर भाग गया। उसके पैर में लगाई गई हथकड़ी का कुछ हिस्सा बेड पर बंधा था, जबकि कुछ हिस्सा उसके पैर में गया है। बंदी अजय के फरार होने पर जेल प्रहरी और टीम ने उसकी खोजबीन के प्रयास किये लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इसकी सूचना जेल प्रहरी नीरज ने जेल प्रबंधन को देने के साथ ही कोहेफिजा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।