News Website

इंदौर में बैटिंग पिच, ऑस्ट्रेलिया का फोकस स्पिन पर,गिल ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था, केएल की जगह मौका मिलना संभव

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों ही टीमों ने इंदौर में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टीम इंडिया के बैटर्स केएल राहुल और शुभमन गिल ने सोमवार को एक साथ बैटिंग प्रैक्टिस की। पिच की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें बीच में थोड़ी घास है पर बाकी जगह ऐसा नहीं है। माना जा रहा है कि इस पिच पर बल्लेबाजी आसान होगी। 2 टेस्ट मैच हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम का फोकस स्पिन गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजी पर रहा। इसी मैदान पर जनवरी में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया है। हालांकि, यह शतक वनडे में लगाया था पर आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल की जगह उन्हें ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

शुभमन सोमवार को सबसे पहले होलकर स्टेडियम पहुंचे। बाकी प्लेयर्स वॉर्मअप कर रहे थे, लेकिन गिल पैड बांधकर नेट्स पर बैटिंग के लिए चले गए। कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ देर तक उन्हें बैटिंग करते हुए देखा। इसके बाद पास के नेट्स में केएल राहुल ने प्रैक्टिस शुरू कर दी। गिल ने जहां जडेजा, अक्षर समेत अन्य स्पिनर्स के सामने बहुत देर बैटिंग की तो वहीं, राहुल ने लेफ्ट आर्म पेसर्स के सामने बैटिंग की।

कोहली का फॉर्म भी मुश्किल दौर में है
होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी एक ही समय पर नेट प्रैक्टिस की। रोहित जहां स्पिनर्स के खिलाफ लंबे-लंबे शॉट्स लगाते दिखे, वहीं कोहली ऑफ स्पिनर्स के सामने लगातार डिफेंस करते दिखे।

बैटिंग प्रैक्टिस के बाद कोहली ने अपने साथी प्लेयर्स को स्लिप कैचिंग की प्रैक्टिस भी कराई। कोहली खुद इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 कैच लेने से महज एक कैच दूर हैं।

कोहली ने 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार टेस्ट शतक जड़ा था। इस शतक के बाद कोहली ने 22 टेस्ट खेल लिए और महज 993 रन ही बना सके। उन्होंने 6 फिफ्टी लगाईं, लेकिन उनका बैटिंग औसत महज 26.13 का रहा। जो उनके टेस्ट करियर औसत 48.49 से बहुत कम है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!