News Website

गिल-कोहली पारी संवारने में जुटे, भारत का स्‍कोर 200 रन के पार

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर चौथे व अंतिम टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया पर तगड़ा पलटवार किया है।

ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी शुक्रवार को दूसरे दिन 480 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने स्‍टंप्‍स तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम आज अपनी पारी इसी स्‍कोर से आगे बढ़ाएगी।

बता दें कि उस्‍मान ख्‍वाजा (180) और कैमरन ग्रीन (114) के शतकों की मदद से ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 167.3 ओवर में 480 रन पर ऑलआउट हुई थी। ख्‍वाजा-ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिए 308 रन की साझेदारी की थी। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्‍यादा 6 विकेट चटकाए थे।

याद दिला दें कि भारतीय टीम को विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में सीधे एंट्री करनी है तो उसे यह मुकाबला जीतना होगा। अगर भारतीय टीम यह मैच हार जाती है या फिर मैच ड्रॉ होता है तो फिर नतीजा न्‍यूजीलैंड-श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज पर निर्भर करेगा। श्रीलंका को अगर डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचना है तो उसे न्‍यूजीलैंड को दोनों मैच में हराना होगा। ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्‍मद शमी।

ऑस्‍ट्रेलिया – उस्‍मान ख्‍वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), पीटर हैंड्सकोंब, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी, नाथन लियोन, मिचेल स्‍टार्क, टॉड मर्फी और मैथ्‍यू कुहनेमन।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!