महिला प्रीमियर लीग में आज यानी 18 मार्च को डबर हेडर में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स (Mumbai Indians Vs UP Warriors) के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच में टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान एलिसा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। उन्होंने लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा को टीम में मौका दिया है। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
लगातार पांच मैच जीतकर मुंबई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन यूपी वॉरियर्स अब तक 5 मुकाबलों में से 2 मैचों में जीत हासिल कर इस वक्त प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है।
ऐसे में यूपी टीम का इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है, वहीं मुंबई टीम इस मैच में जीत हासिल कर अपने विजयी रथ को बरकरार रखते हुए प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष स्थान पर बने रहना चाहेंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार:
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हीली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुर्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता।