नई दिल्ली: सोमवार को शाम के 5.30 बजे मुंबई इंडियंस की टीम बस अरुण जेटली स्टेडियम में प्रवेश करती है। सैकड़ों की संख्या में फैंस रोहित शर्मा की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन जैसे ही सूर्याकुमार यादव पर उनकी नजर पड़ती है तो वो सूर्या-सूर्या का शोर मचाने लगते हैं। सूर्या के चेहरे पर उनकी चिरपरिचित मासूम मुस्कान और खिलखिलाहट देखने को मिलती है।
सूर्या का ये कहना एक बार फिर से उनके चाहने वालों का दिल जीत ले गया और उन्हें शुभकामनाएं भी ढेर मिली। मौजूदा वक्त में मुंबई के इस खिलाड़ी को शुभकामनाओं के साथ एक पुरानी सूर्या वाली पारी की ही दरकार है।