News Website

बल्लेबाजों की बोलेगी तूती या गेंदबाजों का दबदबा? जानिए पिच के साथ मौसम का हाल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 अप्रैल मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त अपने खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। ना दिल्ली तो ना ही मुंबई अब तक आईपीएल के 16वें सीजन में एक भी जीत दर्ज कर पाई है। जहां दिल्ली को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं मुंबई ने भी अब तक खेले गए दोनों मैचों में हार का स्वाद ही चखा है। हालांकि आज दिल्ली या मुंबई में से कोई एक टीम अपनी पहली जीत हासिल कर लेगी। तो आइये जानते हैं दिल्ली और मुंबई के होने वाले मैच में पिच और मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच थोड़ा धीमा रहती है। इस पिच का बाउंस भी अजीबोगरीब है। कभी गेंद टप्पा पड़कर बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकल जाती है तो कभी बिल्कुल ही नीचे रहती है। हालांकि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटा मैदान होने की वजह से कोटला में चौकों-छक्कों की जमकर बारिश होती है। यहां पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। गौरतलब है कि इस पिच पर गेंदबाज बोलिंग करना खासा पसंद नहीं करते। फिरोज शाह कोटला में बल्लेबाजों की तूती बोलती है। अक्सर इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिलते हैं। वहीं टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है।
अरुण जेटली स्टेडियम वेदर रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों तो सुहाना मौसम हो रहा था, लेकिन अब अचानक थोड़ी गर्मी हो गई है। क्रिकेट के लिहाज से 11 अप्रैल को दिल्ली का मौसम शानदार रहने वाला है। आसमान बिल्कुल साफ होगा और बारिश का दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं होगा। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री। वहीं 20 प्रतिशत ह्यूमिडिटी की भी संभावना है। इसके अलावा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!