News Website

अभी भी बूढ़ा नहीं हुआ है शेर, 41 की उम्र में एमएस धोनी ने पेश किया अपनी फुर्ती का नमूना

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। उनकी उम्र भी 41 साल हो चुकी है और इस सीजन के बाद आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद भी आज धोनी विकेटकीपिंग में युवा खिलाड़ियों को मात देने की क्षमता रखते हैं।

डायरेक्ट थ्रो से किया रनआउट

महेंद्र सिंह धोनी पारी के आखिरी ओवर्स में हमेशा एक ग्लब्स उतार देते हैं। इससे अगर बल्लेबाज बाई में रन भागने की कोशिश करता है तो उन्हें डायरेक्ट थ्रो मारने में आसानी होती है। कीपिंग ग्लब्स से जब गेंद थ्रो किया जाता है तो उसमें ताकत नहीं होती। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी धोनी ने ऐसा ही किया। पारी की आखिरी गेंद पर मार्को यानसेन शॉट खेलने से चूक गए। उन्होंने भागकर एक रन लेने की कोशिश की। नॉन स्ट्राइकर एंड से वॉशिंगटन सुंदर भी भागे। लेकिन धोनी एक ग्लब्स उतार कर तैयार थे। उन्होंने गेंद पकड़ा और थ्रो मार दिया। वह विकेट पर जाकर लगी। सुंदर क्रीज से बाहर ही थे। हैदराबाद को आखिरी गेंद पर कोई रन भी नहीं मिला और विकेट भी गिर गया।

7 विकेट से जीती सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 7 विकेट पर 134 रन बनाए। उनका कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। चेन्नई ने 19वें ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर लिया। डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेली। रितुराज गायकवाड़ ने भी 35 रन बनाए। आईपीएल 2023 में यह महेंद्र सिंह धोनी की टीम की चौथी जीत है। वह टेबल में तीसरे नंबर पर है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!