News Website

उड़न तश्तरी की तरह उड़ाए 5 छक्के… जिसे दे रहे थे रिटायरमेंट, वो अज्जू तो बाप निकला!

कोलकाता:अजिंक्य रहाणे पर जब आईपीएल 2023 ऑक्शन में जब बोली लगनी शुरू हुई तो किसी ने दांव नहीं लगाया। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने अज्जू को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में टीम से जोड़ा। राजस्थान रॉयल्स की लंबे समय तक कप्तानी करने वाले रहाणे को लेकर इस फैसले के लिए चेन्नई के फैंस थोड़ा निराश भी दिखे। हर कोई हैरान था कि जो खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर है और डोमेस्टिक लेवल पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, फिर चेन्नई ने क्यों दांव खेला। लेकिन अब जब रहाणे बल्ले से रन बरसा रहे हैं तो इस पर भी हर कोई हैरान हैं।

एक नजर में देखा जाए तो चेन्नई के लिए यह इतना आसान फैसला नहीं रहा होगा। हालांकि, धोनी अनप्रेडिक्टेबल माने जाते हैं। जब भी वह प्लान करते हैं तो कोई न कोई वजह जरूर होती है। एक ओर रहाणे टीम से बाहर हो चुके थे तो दूसरी ओर, आईपीएल में भी गुजरे जमाने के तौर पर देखे जा रहे थे। करियर खत्म होने की कगार पर था। शायद ही कोई प्रोफेशनल दांव लगाता, लेकिन जब चेन्नई ने भरोसा जताया तो अज्जू को नई लाइफलाइन मिल गई।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में धांसू हाफ सेंचुरी लगाने के बाद तो उनकी बैटिंग में 18 वर्ष वाला युवापन आ गया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ विध्वंसक बैटिंग करते हुए 6 चौके और 5 छक्के उड़ाए। रहाणे ने 29 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली। वह जिस फीयरलेस अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं उसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन के बल पर वह टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
रहाणे ने उड़न तश्तरी की तरह उड़ाए 5 छक्के

  • पहला, 13.1 ओवर: रहाणे ने उमेश यादव की गेंद को पेस के सहारे डीप मिडविकेट बाउंड्री से बाहर पहुंचाया।
  • दूसरा, 13.2 ओवर: उमेश यादव की चतुराई से थोड़ी धीमी रफ्तार से की गई गेंद को रहाणे ने स्कूप कर दिया। गेंद फाइन लेग बाउंड्री से बाहर।
  • तीसरा, 16.2 ओवर: रसेल की लगभग 140 kmph की रफ्तार वाली गेंद को पुल करते हुए डीप मिडविकेट के बाहर पहुंचा दिया। यह 86 मीटर का छक्का रहा।
  • चौथा, 18.4 ओवर: मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती की कैरम गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया।
  • 5वां, 18.5 ओवर: वरुण ने इस गेंद को थोड़ी गति दी और फिर रहाणे ने बड़ी बेरहमी से उसे उसी अंदाज में लॉन्ग ऑन के बाहर 6 रनों के लिए पहुंचा दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!