आईपीएल भी शायद ही खेलें विराट : गावस्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस बार आईपीएल में भी शायद ही नजर आये
आईपीएल भी शायद ही खेलें विराट : गावस्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस बार आईपीएल में भी शायद ही नजर आये। विराट ने निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी नाम वापस ले लिया था। हाल ही में वह दूसरी बार पिता बने हैं। गावस्कर का अनुमान है कि विराट जिस प्रकार टेस्ट सीरीज से बाहर रहे उसे प्रकार आईपीएल सत्र से भी बाहर रह सकते हैं।
आईपीएल 2024 के पहले 15 दिन का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसमें विराट कोहली कि टीम आरसीबी का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से 22 मार्च को होगा। विराट को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में रखा गया था पर बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। उनके इस फैसले का भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सम्मान किया था। वहीं गावस्कर से जब पूछा गया कि क्या आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट इस बार भी आईपीएल में धूम मचा सकते हैं तो गावस्कर ने कहा कि विराट जिस प्रकार पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं उससे लग रहा है कि वह आईपीएल भी शायद ही खेलें।