News Website

आखिरी ओवर में 4 रन नहीं बने, 5 विकेट गिरे:ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट में हो रहा था महिलाओं का मैच

ऐसे ही नहीं कहा जाता कि क्रिकेट में आखिरी गेंद तक बाजी पलट सकती है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे महिलाओं के घरेलू मैच के दौरान ऐसा ही हुआ।

महिलाओं की घरेलू सीरीज के फाइनल में साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबला शनिवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला जा रहा था।

आखिरी ओवर में साउथ ऑस्ट्रेलिया को 4 रन चाहिए थे। उसके 5 विकेट भी बचे थे, लेकिन सारे विकेट गिर गए और तस्मानिया एक रन से मुकाबला जीत गई।

साराह कोयटे ने 3 विकेट लिए, 2 रनआउट हुए 

तस्मानिया की ओर से गेंदबाज साराह कोयटे ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लिए और दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

पहली गेंद: कोयटे ने ओवर की पहली गेंद पर एनी ओ’नील को बोल्ड किया।

दूसरी गेंद: बल्लेबाज ने एक रन लिया।

तीसरी गेंद: साउथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जेम्मा बार्स्बी क्रीज से आगे निकल आईं और विकेटकीपर ने स्टंपिंग कर दी।

चौथी गेंद: बल्लेबाज अमांडा-जेड वेलिंगटन ने सीधा शॉट मारा। गेंद कोयटे के हाथ से टकराकर स्टंप में जाकर लगी। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी बल्लेबाज रन आउट हो गईं।

पांचवीं गेंद: कोयटे ने इनस्विंगर पर एला विल्सन को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

छठी गेंद: साउथ ऑस्ट्रेलिया को तीन रन चाहिए थे, लेकिन टीम एक रन ही बना सकी और बैटर अनेसु मुशंगवे भी रन आउट हो गईं।

तस्मानिया ने बनाए थे 264 रन, बारिश के बाद टारगेट 242 हो गया
तस्मानिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए। बारिश की वजह से दूसरी पारी के 3 ओवर कम कर दिए। साउथ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 47 ओवर में डकवर्थ-लुईस मेथड के तहत 242 रन का टारगेट मिला। टीम 241 रन ही बना पाई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!