News Website

विनोद खन्ना की बहू बनने वाली थीं करिश्मा कपूर? पापा रणधीर ने भी दी थी इजाजत, कहां हुई गड़बड़?

अभी तक सब यही जानते हैं कि कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर की शादी कभी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि न सिर्फ अभिषेक बच्चन और करिश्मा की सगाई टूटी बल्कि बच्चन और कपूर खानदान के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। लेकिन बहुत ही कम लोग यह बात जानते होंगे कि अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा कपूर अक्षय खन्ना से प्यार करती थीं और उनकी शादी भी होने वाली थी। यह तब की बात है जब करिश्मा कपूर का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि करिश्मा अक्षय के साथ भी अपना घर नहीं बसा सकीं?

‘ट्यूस्डे तड़का’ सीरीज में जानिए Karisma Kapoor और Akshaye Khanna के प्यार की कहानी, जो धीरे-धीरे शादी की दहलीज के करीब पहुंची तो सही, पर टूटकर बिखर गई। बताया जाता है कि करिश्मा के पिता रणधीर भी इस शादी के लिए तैयार थे। वह अक्षय खन्ना को अपना दामाद बनाना चाहते थे। इसलिए वह विनोद खन्ना के घर बेटी करिश्मा का रिश्ता भी लेकर गए थे। पर जैसा सोचा था वह नहीं हो पाया। एक शख्स के दखल से सब बिखर गया।

करिश्मा और अक्षय खन्ना का अफेयर और वो फोटोशूट

करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना 90 के दशक में एक-दूसरे के करीब आ गए थे। यह करीबी तब आई, जब करिश्मा, अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद दर्द से गुजर रही थीं। उस दौरान उन्हें अक्षय खन्ना बड़े सहारे के रूप में मिले। दुख और दर्द के उस सैलाब में करिश्मा को अक्षय खन्ना से जो सहारा मिला, वह उन्हें करीब ले आया। दोनों के बीच अफेयर की खबरों को तब और हवा लगी जब उन्होंने साथ में एक फोटोशूट करवाया। इसमें करिश्मा और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

विनोद खन्ना को भेजा रिश्ता, बबीता ने दिया दखल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणधीर कपूर को भी अक्षय खन्ना पसंद थे। अक्षय और करिश्मा तो शादी करना चाहते ही थे, रणधीर कपूर भी यही ख्वाहिश थी। इसी ख्वाहिश के साथ रणधीर कपूर ने अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना को रिश्ता भेजा। लेकिन इससे पहले कि कुछ बात बन पाती, करिश्मा की मां बबीता ने अड़ंगा डाल दिया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बबीता नहीं चाहती थीं कि करिश्मा यह शादी करें। बबीता का कहना था कि उनकी बेटी अभी अपने करियर के पीक पर है और उसे अभी शादी नहीं करनी चाहिए। इसी वजह से अक्षय और करिश्मा का रिश्ता टूट गया।

अभिषेक बच्चन से हुई सगाई, इस कारण टूटी

फिर कुछ साल बाद करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन से सगाई हो गई। बात शादी तक पहुंची थी, लेकिन इनकी भी शादी नहीं हो पाई और यहां भी वजह उनकी मां बबीता बनीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता चाहती थीं कि उनकी बेटी का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे और वह फिल्मों में काम करना न छोड़े। पर बच्चन परिवार नहीं चाहता था कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें। हालांकि असल वजह क्या थी, यह आज भी रहस्य है। लेकिन अभिषेक बच्चन और करिश्मा की शादी नहीं हो पाई।

देखिए जया बच्चन ने जब अनाउंस की करिश्मा की सगाई:

शादी न करने को लेकर यह बोले थे अक्षय

वहीं अक्षय खन्ना आज भी सिंगल ही हैं। हमारे सहयोगी ईटाइम्स के मुताबिक, जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह खुद को शादी मैटीरियल नहीं मानते। अक्षय ने कहा था कि वह उस तरह की जिंदगी और कमिटमेंट के लिए नहीं बने हैं। शादी सबकुछ बदल देती है और इसलिए वह अपनी लाइफ को खुद ही कंट्रोल करना चाहते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!