News Website

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म

मैं अटल हूं में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई
-14 मार्च को स्ट्रीम होगी यह फिल्म
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म मैं अटल हूं इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय को क्रिटिक्स ने सराहा था। अब करीब दो महीने बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। अगर सिनेमाघरों में फिल्म को देखने से चूक गए तो घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर कर तारीख की घोषणा की है। मैं अटल हूं के डिजिटल राइट्स जी5 के पास हैं। जी5 ने एक पोस्ट कर बताया कि 14 मार्च 2024 को इसे उनके प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कैप्शन में लिखा है, ‘शुरू करो तैयारी, आ रहे हैं अटल बिहारी। मैं अटल हूं का प्रीमियर 14 मार्च को केवल जी5 पर।’ फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक यात्रा को दिखाती है। वह न केवल एक प्रधानमंत्री के रूप में बल्कि एक कवि और राजनेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे।
फिल्म में अपने रोल के लिए पंकज त्रिपाठी ने कहा था, यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि उनके जैसे राजनेता को स्क्रीन पर निभाने का मौका मिला। वह केवल एक नेता नहीं थे बल्कि उससे ज्यादा कहीं थे। वह एक बेहतरीन लेखकर और जाने-माने कवि थे। उनके किरदार को पर्दे पर मेरे जैसे एक्टर के लिए निभाना एक प्रीविलेज है।मुख्य भूमिका में पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, दया शंकर पांडे, राजा सेवक, एकता कौल और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। रवि जाधव ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसे रवि जाधव और ऋषि विरमानी ने मिलकर लिखा है। सिनेमाघरों में फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। अब जल्द ही दरअसल इसे ओटीटी पर देख पाएंगे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!