News Website

मंत्री श्री सारंग ने लाभार्थियों को वितरित किए मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा के टिकट

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत नरेला विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ-यात्रियों को जगन्नाथपुरी तीर्थ-यात्रा के लिये टिकट का वितरण किया। इस दौरान यात्रा पर जाने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त किया। सभी तीर्थ-यात्री 23 फरवरी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा जगन्नाथपुरी तीर्थ-यात्रा के लिये रवाना होंगे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में नरेला विधानसभा के 60+ वर्ष आयु के वृद्धजन जगन्नाथपुरी में दर्शन लाभ लेंगे। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएँ शासन की ओर से निःशुल्क की जायेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय, रूकने की व्यवस्था, तीर्थ-दर्शन स्थल तक बसों से जाने और वापस ट्रेन में लाने की व्यवस्था की जायेगी। गाइड की व्यवस्था आईआरसीटीसी में करेगा। तीर्थ-यात्रियों को तुलसी माला और स्मृति-चिह्न दिये जायेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!