News Website

तिरुवनंतपुरम नेशनल एयरपोर्ट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित

तकनीकी कारणों से कालीकट से दम्मम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। इस फ्लाइट में 168 यात्री सवार थे। यह जानकारी एयरलाइन के प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है। फिलहाल, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है।

आपात स्थिति की गई घोषित

संदिग्ध हाइड्रोलिक विफलता के कारण कालीकट से दम्मम जाने वाली एक उड़ान को राज्य की राजधानी की ओर मोड़े जाने के बाद शुक्रवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। दरअसल, इस फ्लाइट को केरल के कालीकट से सऊदी अरब के दम्मम जाना था।

उड़ान भरने के दौरान रनवे से टकराया पिछला हिस्सा

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, फ्लाइट को दोपहर 12.15 मिनट पर तिरुवनंतपुरम में लैंड किया गया था। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 182 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 385 फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था। सूत्रों के अनुसार सुरक्षित लैंडिंग के लिए अरब सागर के ऊपर ईंधन डालने के बाद विमान को हवाईअड्डे पर उतरा गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे पूरी तरह इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

दूसरे फ्लाइट से भेजे जाएंगे यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से बताया गया कि फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। अब एयरलाइन ने यात्रियों को एक वैकल्पिक फ्लाइट से दम्मम भेजने की व्यवस्था की जा रही है। यह फ्लाइट आज दोपहर 3.30 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!