( भिंड ) सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मार्च को
कांक्सी मंदिर में 8 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में डॉ. ओम पचौरी ने बताया कि महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह
संपन्न कराए जाएंगे। सम्मेलन में दहेज प्रथा जैसी बुराई को दूर किया जा सकता है। अगले सामूहिक सर्वजातीय विवाह सम्मेलन के आयोजन के लिए कार्यालय में वर एवं वधु पक्ष की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है। इस मौके पर फक्कड़ बाबा, प्रदीप राणा, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।