मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर उनकी टीम का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार रहा है। दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में महज 52 रन के अंदर नौ विकेट गंवाकर टीम बैकफुट पर आ गई।
इस हरफनमौला ने कहा, ‘तीसरे दिन (दिल्ली में) की शुरुआत में मुझे लगा कि हम मैच में बहुत आगे हैं, और टेस्ट में किसी भी समय भारत से आगे रहना एक संकेत है कि हम सही चीजों को सही तरीके से कर रहे हैं। इन चीजों को थोड़ी और देर तब बनाये रखने की कोशिश करनी होगी।’