पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस उस्ना शाह शादी के बंधन में बंध गई हैं। जैसे ही उन्होंने शादी का वीडियो शेयर किया, उनके लाल रंग के लहंगे और ब्राइडल लुक की चर्चा होने लगी। उनके ही देश की आवाम उनसे खफा हो गई। लोगों ने कहा कि वो अपना कल्चर भूलकर एकदम भारतीय दुल्हन की तरह सजी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने करारा जवाब दिया है। आइये जानते हैं ये पूरा मामला क्या है।
यूजर्स ने कहा- भारतीय संस्कृतियों को पाकिस्तान लाना बंद करो
इससे पहले उस्ना ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति संग नजर आ रही हैं। वो बेहद खुश दिखाई दे रही हैं, उन्होंने जमकर डांस भी किया। ये देखने के बाद एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘पाकिस्तानियों की अपनी संस्कृति और धर्म है। भारतीय संस्कृतियों को पाकिस्तान में लाने की कोशिश बंद करो। हम मुसलमान हैं और हमारा धर्म हमें इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देता। नकारात्मकता फैलाना बंद करो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तानी दुल्हनें ऐसे भारतीय स्टाइल में क्यों सजने लगी हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है!!” एक और शख्स ने लिखा, ‘ये पाकिस्तानी संस्कृति के नाम पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारी अपनी संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और धार्मिक मूल्यों को भी खराब करता है।’