News Website

क्या वाकई मां बनने वाली हैं श्रद्धा आर्या? बेबी बंप के साथ सामने आई तस्वीर का सच जानिए

एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों एकता कपूर के सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता का किरदार निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। अपनी लाइफ से जुड़े वह हर एक अपडेट फैन्स को वहां देती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की। हालांकि ये तस्वीर कुछ अलग है। इतनी अलग कि फैन्स भी तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। लोगों को लग रहा है कि वह मां बनने वाली हैं। इसमें आखिर सच्चाई कितनी है, चलिए बताते हैं।

दरअसल, श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने साल 2021 में नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी की थी। इसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सिर्फ इसकी ही नहीं, हनीमून से लेकर पहली वेडिंग एनिवर्सरी तक की झलकियां फैन्स के साथ साझा की थी। हालांकि उन्होंने फैमिली प्लानिंग के बारे में कभी नहीं बताया और कुछ कहा। लेकिन शक्ति अरोड़ा के साथ ये फोटो देख फैन्स के दिल धड़कने लगे। दिमाग के घोड़े दौड़ने लगे। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा- सावधान। आगे बेबी बंप है। 20 साल में ये बड़ा समय है।’

श्रद्धा आर्या के मां बनने के पीछे का सच

अब बता दें कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। बात ये है कि जिस सीरियल में ये काम करती हैं, ‘कुंडली भाग्य’ उसमें 20 साल का लीप आ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस अब पर्दे पर एक और बच्चे की मां बनने जा रही हैं। सीरियल की किसी सीन के दौरान उन्होंने शक्ति अरोड़ा के साथ सेल्फी ली और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद लोगों ने लिखा कि अगर वो ये शो छोड़ देंगी तो लोग इसे नहीं देखेंगे। वहीं, कुछ एक्ट्रेस को ऑन स्क्रीन मां बनने के लिए बधाई भी देने लगे।

शक्ति अरोड़ा छोड़ देंगे ‘कुंडली भाग्य’

एक यूजर ने लिखा- प्रीजून सबसे अच्छी जोड़ी है। आशा करता हूं कि लीप के बाद भी आप दोनों ही शो को जारी रखो। शक्ति सर के बिना शो में कोई दिलचस्पी नहीं है। कितने भी नए चेहरे आए, इनके आगे कुछ भी नहीं। एक फैन ने कहा- आप दोनो की जगह कोई नहीं ले सकता। आप दोनों दुनिया में सबसे अच्छे हो। हम आपको सीरीज में साथ में देखना चाहते हैं। बता दें कि 20 साल के लीप के बाद जहां शक्ति अरोड़ा इस शो को अलविदा कह देंगे। वहीं, श्रद्धा आर्या इसे जारी रखेंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!