News Website

मुख्यमंत्री और स्पीकर से मिले पहली बार राजधानी आये जनजातीय वर्ग के बच्चे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से आज जनजातीय वर्ग के कई बच्चों ने मुलाकात की। पहली बार राजधानी पहुँचने वाले बच्चों ने विधायकों और मंत्रियों से भी भेंट की।

इन बच्चों ने विधानसभा परिसर भी देखा। जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव जिला डिंडौरी के 70 विद्यार्थी जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह की पहल पर भोपाल आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान और विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों से उनके शिक्षा के साथ ही अन्य विषयों पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बच्चों ने समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!