News Website

अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, एक फोन कॉल ने उड़ाई मुंबई पुलिस की नींद

मंगलवार को एक अज्ञात शख्स ने नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के घरों में बम रखने का दावा किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था। जिसमें एक अज्ञात शख्स ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के घर में बम रखने का दावा किया। इस खबर को सुन अफरा-तफरी मच गई। नागपुर पुलिस से जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और उन्होंने स्टार्स के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही जांच करना शुरू कर दी है।

नागपुर पुलिस को मंगलवार को एक फोन कॉल आया। इसी कॉल से नागपुर की ही नहीं मुंबई पुलिस की भी नींद उड़ गई। इस कॉल पर शख्स ने दावा किया कि वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने वाला है। इतना ही नहीं शख्स ने ये भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकवादी भी मुंबई में पहुंच चुके हैं।ये धमकी देकर शख्स ने फोन काट दिया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी और तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दी।

स्टार्स के घर बम निरोधक टीम ने जांच शुरू की

पुलिस ने जानकारी मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्तों (बीडीडीएस) की टीम ने मौके पर भेजकर तलाशी अभियान शुरू करवाया। वहीं पुलिस फिलहाल कॉलर की तलाश में जुटी है। फिलहाल शख्स के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!