भाई से जान बन गए सलमान खान, ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने में गजब है हुक स्टेप तो शहनाज गिल लगीं पटाखा Edited by वर्षा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 2 Mar 2023, 12:57 pm
सलमान खान इस बार भाई नहीं जान बनकर आए हैं। जी हां, उनकी अपकमिंग ईद रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लेटेस्ट ट्रैक ‘बिल्ली बिल्ली’ को देखकर सुनकर आप भी यही कहेंगे। 57 साल के सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बिल्ली बिल्ली गाने में बेहतरीन, जवान और शानदार लग रहे हैं। उनके साथ इस गाने में पूजा हेगड़े, राघव जुआल और शहनाज गिल की झलक भी देखने को मिली है। आइए उनकी पूरी टोली से मिलवाते हैं और सुनाते हैं मस्त पार्टी सॉन्ग।
‘बिल्ली बिल्ली’ गाने की धूम
‘किसी का भाई किसी की जान’ के बिल्ली बिल्ली गाने (Billi Billi Song) को लेकर ट्विटर पर भी जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। इसे लेकर खूब सारे यूजर्स ने रिएक्ट किया है। कुछ ने इसे मस्त पार्टी सॉन्ग बताया तो कुछ ने सलमान खान की टोली को लेकर कमेंट किया।
बिल्ली बिल्ली में सलमान खान के हटके डांस स्टेप्स
गाने में समलान खान के डांस स्टेप्स एक बार फिर उन्हें बाकियों से अलग बनाता हैं जिसे कोई और एक्टर इस स्वैग के साथ नही कर सकता। इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की धमाकेदार केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती दिख रही हैं। कह सकते है सलमान एक बार फिर अपने सभी चाहनेवालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।