News Website

लोग मोदी की कब्र खोद रहे हैं… कमल खिलता ही जा रहा है, पूर्वोत्तर में जीत पर प्रधानमंत्री की खास बातें

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में पार्टी की जीत पर तीनों राज्यों की जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर सीधा हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने में ख्वाहिश कर रहे हैं। लेकिन जहां मौका पड़ता है कमल खिलता ही जा रहा है…खिलता ही जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं..वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी…मर जा मोदी…देश कह रहा है मत जा मोदी।

रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया। कांग्रेस ने कहा कि आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटा के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो…तो ऐसे ही बोल निकलते हैं। उन्होंने कहा कि ये इन राज्यों के लोगों का अपमान है, जनमत का अपमान है। आज कांग्रेस का क्या हाल हो गया है, कहीं देखने को नहीं मिलती! रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई। ज़मीन खिसक गई है लेकिन अभी सुबुद्धि नाम की चीज़ उनके नज़दीक नहीं आयी है।

अब पूर्वोत्तर के लोगों की उपेक्षा नहीं होती
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता जनार्दन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं। मुझे इस बात का संतोष है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ-ईस्ट जाकर मैंने दिलों को जीता है और यही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है। मुझे यह संतोष भी है कि पूर्वोत्तर के लोगों को यह अहसास हो रहा है कि अब उनकी उपेक्षा नहीं होती।
चुनावों में देखा बड़ा परिवर्तन
पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!