News Website

कलचुरी एलएनसीटी इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर वा एमएसएमई विभाग के तत्वावधान में; रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का आयोजन हुआ।

 

इन्क्यूबेशन सेंटर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में दिनाँक 27 से 28 फरवरी को 2 दिवसीय बूटकैंप का आयोजन मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर, एमएसएमई विभाग द्वारा, कलचुरी इन्क्यूबेशन सेंटर के दवारा 2 दिवसीय स्टार्टअप बूटकैम्प किया गया, इस अवसर में विशेष अतिथि के रूप में माननीय कुलपति प्रो कपिल देव मिश्राजी, प्रति उपकुलपति प्रो राकेश बाजपेयी जी रा.दु.वि.वि. जबलपुर उपस्थित थे। जिन्होंने विश्वविद्यालय को इन्क्यूबेशन सेंटर के साथ आगे बढ़ाने के बारे में बताया, एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रो सुरेंद्र सिंह (निदेशक), कोशल और उधमिता विकास केंद्र, रा.दु.वि.वि. जबलपुर तथा कुलसचिव डॉ दीपेश मिश्रा जी रा.दु.वि.वि. जबलपुर उपस्थित थे । कार्यक्रम का आयोजन प्रो. एस. एस. संधू (निदेशक), इन्क्यूबेशन सेंटर, रा.दु.वि.वि. जबलपुर ने किया। साथ ही कार्यक्रम में मध्यप्रदेश स्टार्टअप  सेंटर वा एमएसएमई विभाग के तत्वाधान मे कलचुरी एलएनसीटी इन्क्यूबेशन सेंटर से आय हुए एल एन सी टी जबलपुर के निदेशक सिद्धार्थ राय, कलचुरी इन्क्यूबेशन सेंटर के निदेशक, डॉ अनुराग एस डी राय; डॉ रमेश खारे, निदेशक डाटा साइंस विजार्ड; अतुल विश्वकर्मा, समन्वयक मध्यप्रदेश, यूथ फॉर सेवा; राज रायज़ादा, आइकॉनिक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप के संस्थापक; किसलय कुमार, निदेशक एपिएरो मेडिका प्राइवेट लिमिटेड; आदित्य यादव, निदेशक REFFTO प्राइवेट लिमिटेड, उज्जवल चौकसे एलएनसीटी जबलपुर से दोदिवसीय बूटकैम्प मे छात्र-छात्रायें को स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप से संबंधित जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर से डॉ अतीत जावरे, मनोज मरावी, हेमंत चंद्रवंशी, अभिजीत गर्ग का योगदान रहा। कार्यक्रम में रा.दु.वि.वि एवं शास. विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर के छात्र-छात्रायें ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो कपिल देव मिश्रा एवं कुलसचिव डा दीपेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। तथा उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर की इस उपलब्धि के लिये प्रो संधू वा कलचुरी इन्क्यूबेशन सेंटर एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!