News Website

बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में जमकर बवाल, गुस्साए लोगों ने खूब चलाए ईंट-पत्थर

यूपी के बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को कार्यक्रम करना महंगा पड़ गया। यहां कार्यक्रम में लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिए। इतने से भी मन नहीं भरा तो कुर्सियां एक दूसरे के ऊपर फेंक दीं। इस दौरान पवन सिंह को भी पत्थर लगा और वह चोटिल हो गए।

फरमाइश नहीं मानने पर हुआ बवाल

बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था। इस दौरान एक व्यक्ति ने भोजपुरी गायक से उसकी पसंद का गाना गाने को कहा। बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने वो गाना नहीं गाया। इसके बाद पवन सिंह को भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंककर मारा। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस को मौके पर आना पड़ा और वहां से भीड़ को खदेड़ना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद जब मामला शांत हुआ तो गायिका शिल्पी राज ने कार्यक्रम दोबारा शुरु कराया। इसके बाद देर रात तक कार्यक्रम चला और लोगों ने गायिका शिल्पी राज के गानों का खूब आनंद लिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!