News Website

भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव मे आसान नहीं यूपी की हमीरपुर -महोबा सीट होबा

अठारहवीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव मे समाज़वादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश

भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव मे आसान नहीं यूपी की हमीरपुर -महोबा सीट होबा
महोबा-26फ़रवरी
अठारहवीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव मे समाज़वादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 47 – हमीरपुर-महोबा सांसदीय सीट पर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार को उतार कर गणित उलझा दिया है.यादव- मुस्लिम और लोधी गठजोड़ के सहारे लाये गए सपा के प्रत्यासी को लेकर भाजपा हक्का-बक्का है.हाला कि पीएम नरेंद्र मोदी की लहर जारी रहने से वह सीट को अपने पास बरकरार रहने पर आशान्वित है. परन्तु यहां चुनावी मुकाबला अबकी काफी जोरदार और दिलचस्प रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
अबकी बार चार सौ पार का नारा लेकर आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी की राह बुंदेलखंड मे फिलहाल इतनी आसान नहीं जितना वह समझ रही है.समाज़वादी पार्टी द्वारा अबकी उसे जातीय समीकरण के सहारे रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. यही वजह है कि सपा ने चुनाव की घोषणा से काफी पहले ही यूपी मे बुंदेलखंड की चार सीटों समेत सूबे की अन्य प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्यासी पहले से घोषित कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. जहाँ उसे जीतने की पूरी उम्मीद है.सपा ने इसके तहत हमीरपुर -महोबा सीट पर लोधी बिरादरी के अजेंद्र राजपूत को चुनाव मैदान मे उतारा है. जिनसे यहां भाजपा को कड़ा टक्कर मिलने कि उम्मीद जताई जा रही है.सपा उम्मीदवार अजेंद्र सिंह राजपूत महोबा जिले मे महोबकंठ क्षेत्र के गाँव कनकुआँ के मूल निवासी है और लोधी बिरादरी से आते है.वह पुराने राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते है. उनके पिता चंद्र नारायन सिंह पूर्व मे यहां दो बार महोबा सदर सीट से विधायक रहे है. इस परिवार की इलाक़ाई राजनीति मे खासी दखल है. बुंदेलखंड मे प्रमुख लोधी नेता पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत व् उनके बेटे चरखारी विधायक ब्रज भूषण राजपूत से अत्यंत निकट की रिश्तेदारी के चलते इस बार उनके चुनाव मे बड़ा खेल होने कि संभावनाओ को तय माना जा रहा है.
उधर भाजपा कि और से लोकसभा चुनाव मे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र चंदेल के एक बार फिर प्रत्यासी होने की प्रबल संभावना है. सब कुछ सही रहा तो वह फिर यहां मोदी के उम्मीदवार होंगे.हाला कि सँसदीय सीट से पार्टी से टिकिट माँगने वालों कि इस बार लम्बी फेहरिस्त है. जिसमे उच्चतम न्यायालय कि अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह, खनिज के बड़े कारोबारी दिलीप सिंह, समेत दर्जन भर लोग शामिल है. किन्तु निर्विवाद छवि के मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र का टिकिट लगभग पक्का माना जा रहां है. संसद मे सर्वाधिक उपस्थिति, चर्चा मे भागीदारी के लिए उत्कृष्ट सांसद के रूप मे चयनित पुष्पेंद्र चंदेल से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अच्छी तरह वाकिफ है.उनकी पैरवी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह सहित तमाम बड़े नेता भी कर रहे है. श्री चंदेल अपने टिकिट को लेकर आश्वासत है तभी तो पुष्पेंद्र ने करीब एक माह पहले ही महोबा जिला मुख्यालय स्थित अपने मकान मे लोकसभा चुनाव का केंद्रीय कार्यालय खोलकर अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है.
लोकसभा चुनाव कि तिथियां अभी घोषित नहीं हुयी है किन्तु हमीरपुर-महोबा सीट मे संग्राम छिड़ गया है. टिकिट कि घोषणा के साथ ही सपा के उम्मीदवार जहाँ यादव -मुस्लिम-लोधी गठजोड़ के आधार पर मतदाताओ से संपर्क साधने मे जुट गए है. वहीं भाजपा के नेता और कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा और लाभार्थी सम्पर्क अभियान के जरिये घर -घर जसकर मतदाताओ से लगातार रूबरू हो रहे है. भाजपा कार्यकर्ता सरकार कि विभिन्न योजनाओ के लाभर्थियों को भुनाने कि कोशिस मे निरंतर अग्रसर हैँ.कांग्रेस से चल रहे गठबंधन मे यह सीट सपा के खाते मे जाने कि उम्मीद भी ब्यक्त कि जा रही है.लोकसभा चुनाव मे विजय को लेकर समाज़वादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुखो के भी अलग -अलग दावे है. महोबा मे सपा के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव कहते है कि यह सांसदीय सीट पिछले दो दशकों से पिछड़ी जाति से दूर रही है. पार्टी ने अबकी यादव -मुस्लिम -लोधी गठजोड़ का कार्ड खेला है जिससे उलट फेर वाले परिणाम तय है. उधर भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का कहना है कि हमीरपुर -महोबा सीट से मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की ईमानदार और निर्विवाद छवि इस बार भाजपा प्रत्यासी कि विजय मे बड़ी सहायक होंगी. पार्टी द्वारा टिकिट किसी को भी दिया जाए किन्तु ईमानदारी और विकास के मुद्दे पर भाजपा लोगो कि पहली पसंद है. जो उसे चुनाव जिताने मे सहायक है.फिलहाल बुंदेलखंड कि इस महत्वपूर्ण सीट पर आगे क्या स्थितियान बनेंगी यह तो समय बताएगा लेकिन यहां चुनाव मे अबकी जातीय संग्राम तय है. यह भी निश्चित है कि बसपा द्वारा यहां तय किया जाने वाला उम्मीदवार निर्नायक भूमिका का निर्वाह करेगा.
फोटो -लाल टोपी मे अजेंद्र सिंह राजपूत व् भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!