News Website

कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे कई सितारे

सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे…। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। अशोक पंडित ने बताया कि सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। कंगना रनोट, अजय देवगन, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।

राकेश रोशन, जॉनी लीवर ने दी श्रद्धांजलि

सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार अब से कुछ देर में किया जाएगा। मुंबई के वर्सोवा में उनके अंतिम दर्शकों के लिए साथी कलाकार पहुंच रहे हैं। राकेश रोशन, जॉनी लीवर ने सतीश के घर जाकर श्रद्धांजलि दी।

रॉनी स्क्रूवाला ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- दिल से नौजवान थे

सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। अभिनेताओं से लेकर निर्माता और निर्देशक उनके निधन पर अफसोस जाहिर कर रहे हैं। अब रॉनी स्क्रूवाला ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा- दिल से नौजवान, हमेशा मुस्कुराते रहने वाले और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले, ऐसी उम्र में चले गये, जब उन्हें अभी बहुत काम करना बाकी थी। छतरीवाली पर उनके साथ काम करते समय कुछ वक्त गुजारा था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!