रश्मिका मंदाना उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। विजय देवरकोंडा संग उनका नाम हमेशा से जुड़ता आया है, लेकिन दोनों ने ही इस पर कभी खुलकर रिएक्ट नहीं किया। रश्मिका ने गुरुवार को अपने बर्थडे पर फैंस के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया, लेकिन लोगों का ध्यान बैकग्राउंड पर ज्यादा गया, क्योंकि इसी सेम बैकग्राउंड (वुडन सीलिंग और लाइटें) में विजय की भी कई फोटोज हैं। सिर्फ यही नहीं, लोगों ने ये भी नोटिस कर लिया कि रश्मिका की उंगली में जो अंगूठी है, वो विजय की फेवरेट रिंग है। यूजर्स उनके लिव-इन में रहने का दावा भी कर रहे हैं।
रश्मिका ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
रश्मिका का फैंस के लिए स्पेशल वीडियो
दो फिल्मों में साथ किया था काम
विजय के साथ रश्मिका की अपकमिंग फिल्म
रश्मिका मंदाना को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म का नाम ‘एनिमल’ है, जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। उनके पास अल्लू अर्जुन संग ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘रेनबो’ भी है। वो विजय देवरकोंडा संग ‘कुशी’ में भी हैं, जिसमें सामंथा रुथ प्रभू लीड रोल में हैं।