उस दिन शोभा कपूर ना रोकतीं तो Jeetendra की प्लेन क्रैश में हो जाती मौत, आंखों के सामने था खौफनाक मंजर
‘जंपिंग जैक ऑफ बॉलीवुड…’ यानी जितेंद्र। जिनका असली नाम रवि कपूर है। वो आज (7 अप्रैल) अपना 81वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने 60 से 90 के दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर खूब राज किया। एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। खूब नाम, पैसा, रुतबा और शोहरत कमाया। जितेंद्र को फैंस आज भी बहुत प्यार करते हैं, बहुत सम्मान करते हैं। उनकी लंबी उम्र और सेहत के लिए दुआ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी काली रात भी आई थी, जब उनकी जान जाने वाली थी। अगर उस दिन उनकी बीवी शोभा कपूर उन्हें घर पर ना रोकतीं, तो कुछ खौफनाक घट जाता। आइये आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में, जो रोंगटे खड़े कर देगा।