रेखा और ऐश्वर्या से लेकर जया बच्चन तक, जब सिमी ग्रेवाल के शो में स्टार्स ने खोले गहरे राज, मच गया था हंगामा!
एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने फिल्मी पर्दे पर ‘कर्ज’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी बटोरी थी। 70 और 80 के दशक में सिमी ग्रेवाल का बॉलीवुड में खूब जलवा था। उन्होंने फिल्मों में ऋषि कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ काम किया। सिमी ग्रेवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में जहां वह जामनगर के महाराजा के साथ रिलेशनशिप में रहीं तो वहीं बाद में मंसूर अली खान और यहां तक कि रतन टाटा के साथ भी नाम जुड़ा।