News Website

शर्लिन ने फाइनैंसर पर लगाया मोलेस्टेशन का आरोप, शख्स ने जान से मारने की भी दी धमकी!

शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार एक मोलेस्टेशन के मामले को लेकर वो खबरों में हैं। दरअसल शर्लिन ने मुंबई के एक फाइनैंसर के खिलाफ मोलेस्टेशन का आरोप लगाया है। शर्लिन उस फाइनैंसर पर ये आरोप लगाया है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने उस शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की। शर्लिन ने बताया है कि उस शख्स ने उन्हें गालियां दी हैं और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शर्लिन ने उस फाइनैंसर के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया गया है कि उस शख्स के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें आईपीसी की धाराएं 354, 506 और 509 शामिल हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। याद दिला दें कि हाल ही में शर्लिन तब काफी सुर्खियों में थी जब उन्होंने मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई थी।

शर्लिन ने मीडिया से बातचीत में सलमान खान के बारे में कहा था, ‘ क्या सलमान खान के लिए अपनी दोस्ती निभाना ज्यादा जरूरी है या महिलाओं के लिए स्टैंड लेना? अगर हम उनकी बहनें होतीं तो भी क्या वो यही करते। क्यों वो और सब खामोश हैं। साजिद खान को शो (बिग बॉस) में सिलेब्रिटी के तौर पर दिखाया जा रहा है शो पर और सब खामोश हैं।’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!