News Website

डॉ. अंबेडकर जयंती पर पहली बार 154 बंदी रिहा : जेल मंत्री डॉ. मिश्रा

जेल एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पहली बार कैदियों को रिहाई की सौगात दी है। प्रदेश की विभिन्न जेलों से 154 बंदियों को रिहा किया गया है, जिसमें 5 महिलाएँ भी हैं।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने रिहा होने वाले बंदियों का आहवान किया है कि वे रिहाई के बाद समाज एवं परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत कर विकास के सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि रिहा हुए बंदियों को बेहतर जीवन के लिये विभिन्न कार्य क्षेत्रों में जीविकापार्जन का प्रशिक्षण दिया गया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि आजीवन कारावास से दंडित बंदियों में शीलभंग, पॉक्सो आदि प्रकरणों में निरूद्ध बंदियों को माफी नहीं दी गई है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!