News Website

मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश और आंधी का दौर शुरू

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। गर्मी के मौसम में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा। दरअसल उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नहीं आ रही हैं। दूसरी ओर साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। वहीं, अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। 18 और 19 अप्रैल को मौसम में और भी बदलाव होगा। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना बताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को भी भोपाल में मौसम बदला रहेगा। नमी की वजह से दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी और आंधी चल सकती है।

प्रदेश के चार शहरों का तापमान

भोपाल में 38.9, इंदौर में 38.8, ग्वालियर में 41.3 और जबलपुर में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!