रफ्तार ने कपिल के शो के लिए कही ये बात
रफ्तार ने कहा, ‘बेसिकली क्या होता है, देख हमने काम कर लिया, वहां जाकार ये दिखाना होता है के हम बहुत बड़े हैं। शोशेबाजी है, जनता के सामने इज्जत बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं, घर पर जब मां बाप देखते हैं, वो कहते हैं ‘वो द कपिल शर्मा शो पर आया था, गली-कूचे में हवा बन जाती है लेकिन उसका असली वर्ल्ड वैल्यू कुछ नहीं है।’
कपिल के शो में गए थे रफ्तार
रफ्तार ने कहा, ‘सेलिब्रेटी सोशल टाइल वाली आइटम है। मतलब वहां चले गए तो कुछ अचीव कर लिया लाइफ कर लिया लाइफ में। बाकी बैंक में कुछ हो ना हो, कपिल शर्मा के हो जाओ एक बारी।’ बता दें कि रफ्तार तमाम नामी रैपर्स के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। वहां जमकर खूब मस्ती-धमाल किया था।