‘ऐतराज’ मूवी साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक थ्रिलर मूवी को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट और सुभाष घई ने प्रोड्यूस किया था। इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म रिलीज होने के 19 साल बाद प्रियंका ने इस फिल्म से जुड़ा एक राज खोला है। उन्होंने मूवी में सोनिया कपूर रॉय नाम की लड़की का निगेटिव किरदार निभाया था। अब उन्होंने बताया है कि वो अपने ‘वैंप’ वाले किरदार में इतना घुस गई थीं कि रियल लाइफ में भी सोनिया के जैसे ही बिहेव करने लगी थीं। फिर उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें इस बात का अहसास कराया और झिड़का भी। तब जाकर वो अपने इस किरदार से बाहर निकल पाईं।
जब किरदार में घुस गई थीं प्रियंका
‘सोनिया’ की तरह बिहेव करने लगी थीं प्रियंका!
मां को वीडियो बनाकर करवाना पड़ा था अहसास
‘कैरेक्टर को लेकर घबरा गई थी’