‘हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े’… ईद, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर PM मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद मुबारकबाद कहते हुए ट्वीट कर कहा, ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक।