विदेशी फंड लेकर विकास कार्य रोकने का आरोप, CBI ने पर्यावरण एक्टिविस्ट और वकील ऋत्विक दत्ता के खिलाफ दर्ज किया केस
नई दिल्ली: सीबीआई ने जाने-माने पर्यावरणीय वकील ऋत्विक दत्ता के खिलाफ विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक शिकायत पर उठाया गया है। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि दत्ता के संगठन ‘लाइफ’ को भारतीय कोयला परियोजनाओं को निशाना बनाने और उन्हें बाधित करने के इरादे से उनके खिलाफ मुकदमा लड़ने के वास्ते अमेरिका स्थित अर्थ जस्टिस (ईजे) से फंड मिल रहा है, जिसे मंत्रालय एफसीआरए का उल्लंघन मानता है। प्राथमिकी में दत्ता को नामजद किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि लाइफ ने ‘पेशेवर प्राप्तियों’ की आड़ में ईजे से धन लिया, जिसका असल मकसद विकास परियोजनाओं को निशाना बनाना तथा उन्हें बाधित करना था।