तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा हर्बल पौधे पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण महत्व को 35 जिलों में पहुचाने में मदद किया है
भोपाल- रविवार को तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा पं. खुशीलाल शर्मा राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान भोपाल में पर्यावरण संरक्षण उद्देश्य पर कार्यक्रम किया गया,इस कार्यक्रम में पं. खुशीलाल शर्मा राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान भोपाल से सम्मानीय डॉ. उमेश शुक्ला जी (प्रिन्सिपल एवं सीईओ), सम्मानीय डॉ. राजीव मिश्रा उपसंचालक, सम्मानीय राजेश कुमार भावसार जी, सम्मानीय प्रो. रीता मारवा जी, ऑर्गनाईज कमिटी एवं मध्यप्रदेश के 35 जिलों से आए आयुष सी.एच.ओ. डॉक्टर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम में ऑर्गनाईज कमिटी, प्रोफेसर, स्टाफ एवं 35 जिलों से आए आयुष सी.एच.ओ. डॉक्टर को अलग अलग प्रकार के हर्बल प्लांट तृप्त संस्थान द्वारा दिया साथ ही प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण स्वच्छ एवं स्वास्थ्य बनाने, पौधरोपण का महत्व, प्लास्टिक का ईस्तेमाल ना करना, 3R जैसे विषयों पर चर्चा एवं जागरूकता किया गया । *तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा हर्बल पौधे पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण महत्व को 35 जिलों में पहुचाने में मदद किया है* इस सफल कार्यक्रम पर तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान ऑर्गनाईज कमिटी का बहुत बहुत धन्यवाद प्रेषित करते है