News Website

ओंकारेश्वर मंदिर में दिल्ली से आए परिवार से कर्मचारियों ने की अभद्रता, मारपीट का आरोप

ओंकारेश्वर । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। वीआईपी दर्शन बंद होने के बाद भी दर्शन के नाम पर श्रद्धालु ठगे जा रहे हैं। कुछ दलालों द्वारा वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर यात्रियों से मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। रविवार को दर्शन व्यवस्था को लेकर दिल्ली से आए एक परिवार और मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों और लोगों की समझाइश और पहल पर मामला शांत हो गया। किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस मेें कोई शिकायत नहीं की गई है। इस मामले को मंदिर ट्रस्ट के सीईओ और पुनासा एसडीएम सीएस सोलंकी ने गंभीरता से लेते हुए दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।

ओंकारेश्वर में झूला पुल बंद किए लगभग दो माह से अधिक समय बीत गया है। एकमात्र पुराने पुल से आवागमन की व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। विशेष पर्व और अवकाश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। मंदिर के गर्भगृह और प्रांगण में जगह कम होने के कारण आए दिन श्रद्धालुओं को परेशानी तथा मंदिर व प्रशासन के कर्मचारियों को विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ता है। वर्षों पूर्व गठित पब्लिक ट्रस्ट व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद एसडीएम के हवाले है। उज्जैन की तर्ज पर ओंकारेश्वर की व्यवस्था किए जाने की मांग को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!