टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे ये क्या कर रहे हैं? खतरे में आ जाएगी टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह
रहाणे के 360 डिग्री शॉट
इंटरनेशनल क्रिकेट में चंद ही बल्लेबाज हैं, जो 360 डिग्री शॉट खेल पाते हैं। एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को ऐसा करते फैंस देखते हैं। लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने एक के बाद एक कई ऐसे शॉट खेले जिसकी उम्मीद टेस्ट स्पेशलिस्ट से किसी को भी नहीं होगी।
5 मैच में 200 से ज्यादा रन
आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। मोइन अली के बीमार होने की वजह से उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच मिला। उसमें उन्होंने 19 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। इस सीजन अभी तक 5 मैचों में रहाणे ने 52.25 की औसत और 199.05 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप पर हैं।