ये है ‘आजम’ की कहानी
फिल्म की कहानी एक माफिया डॉन के उत्तराधिकारी पर बुनी गई है। कहानी में अपराध की दुनिया के साथ ही राजनीति, धोखेबाजी और साजिश इसमें रोमांच जगाते हैं। टीबी पटेल इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। कहानी के केंद्र में एक क्राइम सिंडिकेट है, जिसमें नवाब खान को अपने उत्तराधिकारी की तलाश है। फिल्म में जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जावेद है।
2018 से एक अदद हिट की तलाश में जिमी शेरगिल
हिंदी सिनेमा के पर्दे पर जिमी शेरिगल को पिछली बार सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में कैमियो रोल में देखा गया था। हिंदी के साथ ही जिमी शेरगिल पंजाबी फिल्मों के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हालांकि, साल 2018 में आई ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ के बाद से उनकी कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में जिमी शेरगिल को एक अदद हिट की तलाश है।