News Website

उद्यानिकी कमिश्नर ने जनजातीय क्षेत्र में हाइटेक करेला खेती का किया निरीक्षण

भारत सरकार के उद्यानिकी कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने बालाघाट जिले के जनजातीय क्षेत्रों में बैगाओं द्वारा की जा रही हाइटेक करेला खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने इसकी प्रशंसा की।

कमिश्नर ने जनजातीय बाहुल बिरसा विकासखंड के ग्राम बासिनखार बैगा टोला पहुँच कर करेला खेती को देखा। वे खेती से प्रभावित हुए। उन्होंने ग्रामीणों को अन्य सब्जियों की पैदावार लेने की सलाह दी। कमिश्नर ने बताया कि बालाघाट जिले में काजू उत्पादन की काफी अच्छी संभावनाएँ हैं। इसका लाभ जनजातीय किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने खाली पड़ी जमीन पर काजू के पौधे लगाने की सलाह दी। उन्होंने ग्राम गोवारी भिमलाट और ग्राम बिरसा में काजू प्लांटेशन का निरीक्षण भी किया। दौरे के समय कमिश्नर के साथ राष्ट्रीय काजू बोर्ड के एडिश्नल कमिश्नर डॉ. नवीन कुमार पटले भी मौजूद थे। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.एल. राउत और कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से उद्यानिकी खेती के विस्तार के संबंध में चर्चा की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!