News Website

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने जबलपुर में कानून-व्यवस्था की जानकारी ली

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जबलपुर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। डॉ. मिश्रा ने शाम को गोकुलधाम गौ-शाला में गौ-माता की पूजा की और गौ-आरती में भी शामिल हुए। डॉ. मिश्रा ने जबलपुर में जन-प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाये। किसी के भी साथ कोई रियायत न बरती जाये। प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल का सबब बनने वाले लोगों को चिन्हांकित कर कार्यवाही की जाये।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा का जबलपुर सर्किट हाउस में स्थानीय विधायक श्री अशोक रोहाणी ने स्वागत किया। श्री आशीष दुबे, श्री अखिलेश जैन, श्री कमलेश अग्रवाल, श्री रत्नेश सोनकर, श्री जय सचदेवा सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी डॉ. मिश्रा से सौजन्य भेंट की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!