कोर्ट कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग जरूरी, इसे बनाएंगे स्थाई… CJI चंद्रचूड़ ने की केंद्र सरकार की भी तारीफ
नई दिल्ली: प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नागरिकों तक पहुंच के लिए अदालतों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण (लाइव-स्ट्रीमिंग) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों की जिम्मेदारी है कि इस संबंध में केंद्र की ओर से जारी धन का लाभकारी तरीके से उपयोग हो। अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग को न्यायिक व्यवस्था का स्थायी हिस्सा बनाने की वकालत करते हुए प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि केंद्र की तरफ से करीब 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन की पहली किश्त जून में जारी की जा सकती है।