News Website

मंत्री श्री पटेल इज़राइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने इज़राइल को स्वतंत्रता की प्लेटिनम जुबली की बधाई और शुभकामनाएँ दी। मंत्री श्री पटेल दिल्ली स्थित दूतावास में 30 अप्रैल को इज़राइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री श्री पटेल का इज़राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने अपने साथियों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। इज़राइल की स्वतंत्रता की प्लेटिनम जुबली (75 वर्ष) पर दूतावास में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री कपिल देव, विभिन्न राष्ट्र के मेहमान और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!